Jasmine Bhasin Latest News: लेंस लगाते ही अचानक होने लगी जलन दिखना हुआ बंद, मशहूर एक्ट्रेस की आँखे हुई खराब
Jasmine Bhasin Latest News: जैस्मीन भसीन मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं । पिछले चार-पांच दिनों से उन्हें सोने में दिक्कत हो रही है। इवेंट के दौरान किसी चीज की वजह से उनकी आंखों में जलन होने लगी। उन्हें बहुत ज़्यादा दर्द होने के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि उनकी कॉर्निया को नुकसान पहुंचा है।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक फंक्शन में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के बाद उन्हें परेशानी होने लगी। दर्द इतना बढ़ गया कि वो बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गई, जहां पता चला कि उसकी कॉर्निया को नुकसान पहुंचा है, जिसे ठीक होने में चार से पांच दिन लगेंगे। वह देख नहीं सकती क्योंकि डॉक्टर ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी है। दर्द के कारण वह सो भी नहीं पा रही है।
TV एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) की सोशल मीडिया (social media) पर काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपनी एक आँख पर पट्टी बांधे घूम रही है। रिपोर्ट्स का कहना है कि लेंस समस्या के कारण जैस्मिन अपनी आंखों पर पट्टी बांधने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। रिपोर्ट से बातचीत के दौरान जैस्मिन भसीन ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को वह एक फंक्शन के लिए दिल्ली गई थीं। जहां उन्होंने आंखों में लेंस पहना, लेकिन उन्हें तकलीफ होने लगी। आंखों में जलन होने लगी, जिसके कारण वो दर्द से छटपटा उठीं।
इस शो में नजर आई थीं जैस्मिन
हाल ही में जैस्मिन शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आईं, जहां उन्हें ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ खाना बनाते हुए देखा गया। अली के अलावा शो की कास्ट में अर्जुन बिजलानी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, निया शर्मा, जन्नत जुबैर और रीम शामिल हैं। जैस्मिन के अलावा पिछले हफ्ते शो में इन जोड़ियों के करीबी दोस्त नजर आए थे, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, क्रिस्टल डिसूजा और मिस्टर फैजू शामिल थे।
शो के समय में आया बदलाव
ये शो पहले शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर स्ट्रीम होता था, लेकिन अब इस समय पर रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ टेलिकास्ट होगा। ऐसे में 1 अगस्त से ‘लाफ्टर शेफ’ गुरुवार और शुक्रवा रात 10 बजे आएगा।

