Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore: Emraan Hashmi Thanks Fans After 23 Years (pic-insta)
Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज दो दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में एक बार फिर इमरान को उनके आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में देखने के बाद फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म को मिल रहे प्यार के बीच इमरान हाशमी भावुक नजर आए। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के नाम एक खास नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने 23 साल लंबे फिल्मी सफर को याद किया और हर उतार-चढ़ाव में (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) साथ देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।
‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ समय के साथ एक कल्ट फिल्म बन गई। फिल्म की कहानी, इमरान हाशमी का किरदार और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके सीक्वल ‘आवारापन 2’ को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के सीन्स और गानों पर रील्स बनाकर अपना प्यार जाहिर (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) कर रहे हैं।
Vimal Elaichi: विमल ऐड पर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, FDA ने दिया 15 दिन का समय
23 साल के सफर को याद कर भावुक हुए इमरान
फिल्म की सफलता और फैंस के प्यार के बीच इमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर के 23 साल पूरे होने को भी याद किया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे फैंस के नाम, 15 अगस्त 2003 को मेरी पहली फिल्म ‘फुटपाथ’ रिलीज हुई थी. उसी फिल्म के साथ एक ऐसा सफर शुरू हुआ, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) नहीं की थी.’
उन्होंने आगे अपने सफर के उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा, ‘अब, 23 साल बाद जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मेरा दिल सिर्फ आप सभी के लिए शुक्रगुजारियों से भरा हुआ है. इस सफर में कई उतार-चढ़ाव आए, सफलताएं मिलीं तो असफलताएं भी मिलीं. कभी खूब तारीफ मिली, तो कभी बिल्कुल खामोशी रही… लेकिन हर दौर में आप लोग (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) मेरे साथ खड़े रहे.’
Govinda Sunita Ahuja: ‘थोड़ा सा हद में रहिए…’, सुनीता आहूजा के बयानों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
‘मेरी गलतियों को माफ भी किया’
इमरान ने अपने नोट में फैंस के लगातार समर्थन को अपने करियर का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा, ‘आप मेरे साथ आगे बढ़े, मेरा साथ दिया… कई बार मेरी गलतियों को माफ भी किया और हर बार उसी प्यार के साथ मेरा साथ देते रहे, जिसे मैं कभी हल्के में नहीं ले सकता.’ एक्टर ने कहा कि 23 साल पूरे होने के बाद भी हर फिल्म को लेकर उनके अंदर वही उत्साह और कुछ नया करने की भूख मौजूद है।
इस इंडस्ट्री में 23 साल पूरे करने के बाद भी जब मेरी कोई फिल्म आप तक (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) पहुंचती है, तो आज भी मेरे अंदर वही उत्साह, वही घबराहट और कुछ नया करने की वही भूख महसूस होती है.’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘मेरे अंदर फुटपाथ वाला वो लड़का आज भी मौजूद है’
इमरान ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जो कुछ हासिल किया है, उसमें उनके फैंस की बड़ी भूमिका है। उन्होंने लिखा, ’23 साल, अनगिनत यादें… और एक शानदार सफर. इस सफर में मेरे साथ चलने के लिए आप सभी का शुक्रिया. मेरे अंदर कहीं ना कहीं ‘फुटपाथ’ वाला वो लड़का आज भी मौजूद है… जो आज भी सपने देख रहा है, सीख रहा है और (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) अपनी राह तलाश रहा है.’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कौन-कौन है ‘आवारापन 2’ में?
‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, पूरन गब्बी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की सफलता को इमरान हाशमी के करियर के लिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतना मजबूत (Awarapan 2 Crosses ₹50 Crore) रिस्पॉन्स मिल रहा है।

