Shah Rukh Khan, Ajay Devgn & Tiger Shroff Get FDA Notice Over Vimal Ad: 15-Day Deadline (pic-x)
Vimal Elaichi: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची के विज्ञापन में नजर आने वाले बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA ने आशंका जताई है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का प्रत्यक्ष या (Vimal Elaichi) अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है।
टुकाराम मुंडे के नेतृत्व में महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब विभाग खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर राज्यभर में विशेष अभियान चला रहा है। तीनों अभिनेताओं को नोटिस मिलने के बाद अब उन्हें (Vimal Elaichi) अपनी भूमिका और विज्ञापन को लेकर 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा।
विमल ब्रांड को लेकर FDA ने क्या कहा?
FDA ने अपने नोटिस में कहा है कि बाजार में Vimal ब्रांड का नाम ‘बाजार में पान मसाला से प्रमुख रूप से जुड़ा हुआ। ‘यानी पान मसाला से प्रमुख रूप से जुड़ा हुआ है। विभाग ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में पान मसाला उत्पाद प्रतिबंधित हैं। ऐसे में विमल इलायची के विज्ञापन में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी को लेकर FDA ने अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार की संभावना पर (Vimal Elaichi) सवाल उठाया है।
Govinda Sunita Ahuja: ‘थोड़ा सा हद में रहिए…’, सुनीता आहूजा के बयानों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
15 दिन में देना होगा जवाब
FDA की ओर से जारी शो-कॉज नोटिस की तारीख 11 अगस्त 2026 है। नोटिस मिलने की तारीख से तीनों अभिनेताओं को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया जाता है या दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता, तो लागू कानून के तहत आगे की कार्रवाई (Vimal Elaichi) की जा सकती है।
Trisha Krishnan: विजय के माता-पिता संग बैठीं तृषा कृष्णन, स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो वायरल
किस कानून के तहत जारी हुआ नोटिस?
FDA ने यह नोटिस Food Safety and Standards Act, 2006 और इससे जुड़े नियमों के तहत जारी किया है। विभाग ने विज्ञापन और ब्रांड की बाजार में पहचान को कार्रवाई का आधार बनाया है। अब शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण पर FDA का अगला कदम निर्भर (Vimal Elaichi) करेगा।
FDA की कार्रवाई सिर्फ सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं
महाराष्ट्र FDA इन दिनों खाद्य सुरक्षा और हाइजीन नियमों को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रहा है। हाल ही में विभाग ने राज्यभर में चेन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की।FDA के मुताबिक, इस विशेष अभियान के तहत महाराष्ट्र में 104 चेन रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें से दो प्रतिष्ठानों को संचालन बंद करने का आदेश दिया गया, जबकि 95 को सुधार नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा पांच प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबित (Vimal Elaichi) किए गए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पिज्जा हट आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड
सतारा जिले के कराड में Sapphire Foods द्वारा संचालित पिज्जा हट आउटलेट पर भी FDA ने कार्रवाई की। विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान शाकाहारी और मांसाहारी पिज्जा तैयार करने के लिए अलग-अलग ओवन और पैन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इसे खाद्य सुरक्षा और हाइजीन नियमों का उल्लंघन माना गया और आउटलेट (Vimal Elaichi) का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अकोला में 55 किलो पनीर जब्त
FDA की एक अन्य कार्रवाई में अकोला स्थित Sapphire Foods के आउटलेट से करीब 55 किलो फ्रोजन पनीर जब्त किया गया। विभाग ने इसे मिसब्रांडेड और घटिया गुणवत्ता का बताया। इन कार्रवाइयों से साफ है कि महाराष्ट्र FDA खाद्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ विज्ञापन और प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के प्रचार से जुड़े मामलों पर भी सख्ती (Vimal Elaichi) बरत रहा है।

