Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़राज्य-शहर

Ayodhya Ram Mandir: पहले ही दिन 5 लाख श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब , जानिए आज का क्या हैं अयोध्‍या का हाल

Ayodhya Ram mandir Updates: अयोध्या राम मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के बाद श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। पहले दिन करीब पांच लाख लोगों ने मंदिर में रामलला के दर्शन किए। वहीं, बुधवार सुबह से भक्तों की भारी भीड़ राम मंदिर में उमड़ रही है। पहले दिन की अफरा-तफरी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या में 1000 Rapid Action Force के जवानों की तैनाती की गई है। रामपथ पर दूसरे दिन भी सुबह से भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई रामलला के दर्शन को आतुर दिख रहा है। मंगलवार की अव्यवस्था जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का दावा है कि भीड़ लगातार मौजूद है, लेकिन उसके लिए व्यवस्था की जा रही है। आईजी ने बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील की है कि अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम अभी न बनाएं। उन्हें दो सप्ताह बाद यहां आने का अनुरोध किया गया है। वहीं, मंगलवार को भारी भीड़ जैसी स्थिति बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) स्वयं अयोध्या पहुंचे। उन्होंने तमाम स्थिति का जायजा लिया।


दर्शन की आस में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

रामलला के दर्शन की आस में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या के राम पथ पर सुबह पर तीन बजे से ही भक्तों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। भगवान राम ने सुबह 6 बजे से भक्तों को दर्शन देना शुरू कर दिया है। भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। आरएफ के एक हजार जवानों की तैनाती राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की गई है।

भक्तों का लगातार उमड़ रहा है सैलाब

राम मंदिर में पहले दिन करीब 5 लाख भक्तों ने प्रभु रामलला के दर्शन किए। रामलला का दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर के आसपास पुलिस अधिकारियों के अनाउंसमेंट्स भी चल रहे हैं। लोगों को सचेत किया जा रहा है कि भीड़ में अनुशासित होकर रहें। सावधान रहें। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भक्त आराम से आएं। इसके अलावा आसक्त, दिव्यांग, बीमार या व्रती भक्तों को एक हफ्ते बाद आने का अनुरोध किया जा रहा है।

आरएफ के एक हजार जवानों की तैनाती

राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि भारी संख्या में लोग अयोध्या में सुधार किया गया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और हमें यहां विशेष रूप से भेजा गया है। हमने क्राउड मैनेजमेंट के लिए कतार की प्रणाली में सुधार किया है। लोगों के लिए चैनल बनाए गए हैं। वहीं, आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने कहा हम भक्तों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करेंगे। मंदिर के अंदर और बाहर करीब 1000 जवानों को तैनात किया गया है। यह तैनाती अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी

राम मंदिर में आने वाले भक्तों की सुरक्षा और बेहतर तरीके से दर्शन के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। फोर्स तैनात करने के सवाल पर पुलिस अधिकारी का कहा कि मंगलवार को रामलला मंदिर में जितनी ही फोर्स तैनात की गई थी, उतनी ही आज भी तैनात की गई है। हम परिस्थिति के अनुसार प्लानिंग करते रहते हैं। स्पेशल डीजी ने कहा कि मंदिर के भीतर कोई समान लेकर नहीं जा सकते हैं। 26 जनवरी तक गाड़ियों का डायवर्जन किया गया है। 26 जनवरी के बाद मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की सुरक्षा व्यवस्था पर फैसला लिया जाएगा।

सिर गठरी डारे, राम की नगरिया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का उत्साह चरम पर है। हर कोई अपने आराध्य रामलला सरकार के एक बार दर्शन कर लेना चाहता है। इस जीवन में राम मंदिर का सपना पूरा होने की खुशी महिलाओं में अलग ही दिख रही है। हर कोई जय श्री राम और जय जय सियाराम के नारों के साथ प्रभु रामलला के धाम पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। आंखों में रामलला के दर्शन लिए भक्तों को न दिन दिख रहा है न रात। किसी बात की परवाह किए घंटों लाइन में खड़े रहकर भक्त (Ayodhya Ram Mandir) अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button