Bachchan Family Airport Look: मुंबई एयरपोर्ट पर बीते रविवार की सुबह अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या एक साथ नजर आए. इस दौरान की उनकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह जेंटलमैन अंदाज में एयरपोर्ट स्टाफ से हाथ मिलाकर उनका धन्यवाद किया, वहीं ऐश्वर्या ने भी बड़े सहज अंदाज में अपना बैग उठाया।
बता दें कि बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्तों में दरार की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच उन्हें एक साथ देख फैंस का दिल गदगद हो गया।
आराध्या बनी शोस्टॉपर
इस पूरे एयरपोर्ट लुक में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव आराध्या बच्चन दिखी। अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या की ‘मिनी-मी’ कहलाने वाली आराध्या ऑल-ब्लैक ट्रैक सूट और मैचिंग कैप में नजर आई। उनके हेयर स्टाइल से लेकर एक्सप्रेशन तक, सबकुछ ऐश्वर्या से हूबहू मेल खा रहा था, जिसने पापाराजी के लिए परफेक्ट पिक्चर मोमेंट बना दिया।
Latest News Update Uttar Pradesh News
पब्लिक अपीयरेंस में कम दिखते हैं
आपको बता दें कि ऐसा कम ही मौका होता है जब अभिषेक बच्चन अपनी फैमिली यानी ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नजर आते हैं। हालांकि तीनों को एक साथ देख लोगों को काफी अच्छा लगा. वो भी ऐसे समय पर जब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें चल रही है. यह ट्रिप उनके फैन्स के लिए बेहद खास रहा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अभिषेक का बिजी शूटिंग शेड्यूल
अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे शाहरुख खान के अपोजिट विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
गरिमा और सादगी का परफेक्ट मेल
बीते एक साल से चली आ रही तमाम अटकलों के बावजूद बच्चन फैमिली ने अपनी पब्लिक और प्राइवेट लाइफ को बखूबी संतुलित किया है। एयरपोर्ट पर उनका यह स्टाइलिश और सादगी भरा अंदाज एक बार फिर दिखा गया कि क्यों फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं।

