Bengal Baruipur Case Post Mortem Report: Main accused Anand Sardar and others arrested by Baruipur Police in minor case
Bengal Baruipur Case Post Mortem Report: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां रहने वाली एक 12 साल की मासूम बच्ची शनिवार की शाम को अपने एक दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की और पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन यानी रविवार सुबह गांव के ही एक तालाब में बोरे के अंदर बंद उस बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report)
शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ गलत काम कर उसकी हत्या की गई है।
Also Read: 13 साल की बच्ची, 32 दरिंदे और 3 होटल…श्रीगंगानगर केस में 12 गिरफ्तार, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खौफनाक खुलासे
जब इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report) सामने आई, तो उसने डॉक्टरों और पुलिस के भी होश उड़ा दिए। रिपोर्ट से साफ हो गया कि हत्यारों ने मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। बच्ची के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) पर गंभीर रूप से चोट और जलने के निशान मिले हैं।
इसके साथ ही उसके पूरे शरीर पर दांतों से काटने और नोंचने के गहरे जख्म थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के सिर के पिछले हिस्से पर किसी भारी चीज से जोरदार हमला किया गया था या फिर उसका सिर किसी सख्त दीवार या जमीन पर पटका गया था, जिससे बहुत ज्यादा खून बह चुका था।
जिंदा हालत में तालाब में फेंका
पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report) में जो सबसे ज्यादा दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ, वो यह था कि बच्ची को जब तालाब के पानी में फेंका गया, तब उसकी मौत नहीं हुई थी। वह उस वक्त जिंदा थी और सांसें ले रही थी। डॉक्टरों को बच्ची के फेफड़ों और पेट के अंदर तालाब का गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ मिला है। इसका सीधा मतलब यह है किवानों ने उसे तड़पती हुई हालत में बोरे में बंद कर पानी में डुबा दिया, जिससे दम घुटने और सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी तड़प-तड़प कर जान चली गई।
Jagan Gurjar Murder Case: जेल के भीतर डकैत जगन गुर्जर की हत्या से मचा बवाल, CBI जांच की मांग तेज!
जनता का गुस्सा और एक संदिग्ध की मौत (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report)
मासूम का शव मिलने और इस बर्बरता की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बारूईपुर- जयनगर रोड और सियालदह-नामखाना रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया। टायरों में आग लगा दी गई और न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया।
इसी बीच, भीड़ ने घटना में शामिल होने के शक में ‘इंद्रजीत तांती’ नाम के एक स्थानीय युवक को पकड़ लिया। पुलिस के सामने ही गुस्साई भीड़ ने उस संदिग्ध युवक की पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) कर दी। भीड़ को काबू करने आई पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियों को तोड़ दिया गया।(Bengal Baruipur Case Post Mortem Report)
पुलिस एक्शन और तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report)
हालात को बेकाबू होते देख प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया। बारूईपुर, नरेंद्रपुर और सोनारपुर इलाके में तुरंत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पहले की धारा 144) लागू कर दी गई ताकि कहीं भी भीड़ इकट्ठा न हो सके। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस मामले Bengal (Baruipur Case Post Mortem Report) के मुख्य आरोपी ‘आनंद सरदार’ को मोबाइल लोकेशन के जरिए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो अन्य सह-आरोपियों ‘दिवाकर सरदार’ और ‘प्रभास मंडल’ को भी गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
₹50,000 की फिरौती के लिए अपहरण की साजिश
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपियों ने बच्ची का अपहरण केवल ₹50,000 की फिरौती वसूलने के लिए किया था। गिरफ्तार आरोपी प्रभास ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी आनंद सरदार ने बच्ची के पिता से पैसे ऐंठने की साजिश रची थी। शनिवार शाम 4 बजे के सीसीटीवी फुटेज में प्रभास बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
आरोपियों का प्लान था कि वे बच्ची को छिपाकर रखेंगे और पिता से पैसे मांगेंगे, लेकिन बात बिगड़ने या पकड़े जाने के डर से आनंद सरदार और उसके साथियों ने बच्ची को बेरहमी से प्रताड़ित किया और फिर उसकी हत्या कर दी। (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report)
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कड़े कानून की मांग और राजनीतिक हलचल
इस जघन्य हत्याकांड (Bengal Baruipur Case Post Mortem Report) के बाद पश्चिम बंगाल में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। मृतका की मां और पिता ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि इन दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
दूसरी तरफ, शासन के बड़े अधिकारियों और राजनेताओं ने पीड़ित परिवार से संपर्क कर उन्हें कड़े एक्शन का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप), हत्या, सबूत मिटाने, आपराधिक साजिश और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

