Bengaluru Vennila Murder Case: Shocking child murder involving mother and her partner
Bengaluru Vennila Murder Case: एक मां… जिसके आंचल को दुनिया का सबसे सुरक्षित कोना कहा जाता है। एक मां… जो अपने बच्चे पर आई आंच को अपने ऊपर ले लेती है। लेकिन क्या कोई मां, अपनी ही कोख से जनमी 6 साल की मासूम बच्ची की जान की दुश्मन बन सकती है? क्या कोई मां अपने नए आशिक, अपनी नई जिंदगी और अपनी नई ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपनी ही फूल जैसी बेटी का गला घोंट सकती है?
सुनने में यह किसी खौफनाक हॉरर फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन देश की आईटी राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरु (Bengaluru) से एक ऐसा ही मामला (Bengaluru Vennila Murder Case) सामने आया है, जिसने पूरे देश की रूह को कंपा दिया है। एक 6 साल की मासूम बच्ची, जिसका नाम था वेनिला (Vennila)। वो बच्ची जो मुस्कुराती थी, खेलती थी और जिसे यह भी नहीं पता था कि उसकी अपनी मां के दिमाग में क्या खौफनाक साजिश चल रही है।
Also Read: एक फोन कॉल, खाना लेकर पहुंचा बेटा और फिर हमेशा के लिए खामोश हो गई जिंदगी, बहन ने खोले राज!
25 मार्च को मिली बच्ची की लाश
25 मार्च को उस बच्ची की लाश मिलती है। मां कहती है- “बच्ची ने रात को बिरयानी खाई थी, आइसक्रीम खाई थी, वो कार में सो रही थी और सुबह जागी ही नहीं।’ पुलिस इसे एक साधारण मौत मानकर फाइल बंद करने वाली होती है। लेकिन एक पिता का दिल जानता था कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। और फिर… करीब 3 महीने बाद, इस केस में एक ऐसा यू-टर्न आता है, जिसे सुनकर बेंगलुरु पुलिस के भी होश उड़ जाते हैं। (Bengaluru Vennila Murder Case)
शादी और परिवार की शुरुआत
इस खौफनाक कहानी की शुरुआत आज से कई साल पहले होती है। साल 2007 में प्रवीन बसप्पा (Praveen Basappa) और प्रियंका (Priyanka P) की शादी होती है। प्रवीन और प्रियंका की जिंदगी अच्छी चल रही थी (Bengaluru Vennila Murder Case)। शादी के बाद उनके घर दो बेटियों की किलकारियां गूंजती हैं। बड़ी बेटी और फिर छोटी बेटी, जिसका नाम रखा गया वेनिला। प्रवीन अपनी दोनों बेटियों से बेहद प्यार करते थे। प्रियंका खुद पेशे से एक वकील (Advocate) थी, समाज में अच्छी प्रतिष्ठा थी, पढ़ा-लिखा और संपन्न परिवार था।
पुराना रिश्ता और नए रिश्ते की एंट्री (Bengaluru Vennila Murder Case)
लेकिन कहते हैं ना कि जब इंसान के सिर पर हवस और लालच का भूत सवार होता है, तो वो सालों पुराना रिश्ता पल भर में भूल जाता है। साल 2025 के आते-आते प्रियंका की जिंदगी में एक पुराने दोस्त की दोबारा एंट्री होती है। इस दोस्त का नाम था मोहन जे. महानिंगप्पा (Mohan J. Mahaningappa)। मोहन बेंगलुरु का एक बड़ा और रईस रियल एस्टेट डेवलपर है।
Also Read: पिता ही निकला बेटा का हत्यारा, पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा
टूटता हुआ परिवार
प्रियंका और मोहन कॉलेज के दिनों के दोस्त थे। लेकिन 2025 के आखिरी महीनों में इन दोनों की दोस्ती दोबारा गहरी होने लगी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार और फिर एक नाजायज रिश्ते में बदल गई। प्रियंका अपने पति प्रवीन और अपनी दोनों बेटियों से दूर होने लगी (Bengaluru Vennila Murder Case)। वो मोहन के प्यार में इस कदर अंधी हो चुकी थी कि उसने अपने 18 साल पुराने हंसते-खेलते परिवार को लात मारने का फैसला कर लिया। प्रियंका ने अपने पति प्रवीन से तलाक (Divorce) की मांग कर दी।
घर में विवाद बढ़ा, तो प्रियंका अपनी बड़ी बेटी को प्रवीन के पास ही छोड़ गई, लेकिन अपनी छोटी बेटी, यानी 6 साल की वेनिला को अपने साथ ले आई। प्रियंका और उसका प्रेमी मोहन बेंगलुरु के कडुगोडी (Kadugodi) पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सीगेहल्ली (Seegehalli) इलाके में एक आलीशान रेंटेड विला में लिव-इन (Live-in Relationship) में रहने लगे। प्रवीन अपनी छोटी बेटी वेनिला से दूर हो चुके थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वेनिला अपनी मां के पास सुरक्षित नहीं, बल्कि मौत के मुहाने पर बैठी है।
25 मार्च की दर्दनाक घटना
तारीख थी 25 मार्च। प्रवीन बसप्पा के पास अचानक उनकी पत्नी प्रियंका के भाई का फोन आता है (Bengaluru Vennila Murder Case)। फोन पर जो खबर मिलती है, उसे सुनकर प्रवीन के हाथों से फोन छूट जाता है। प्रियंका का भाई रोते हुए कहता है कि ‘प्रवीन, तुम्हारी छोटी बेटी वेनिला अब इस दुनिया में नहीं रही।’
अस्पताल में मौत की पुष्टि
एक पिता के लिए इससे बड़ा सदमा क्या हो सकता है? प्रवीन बदहवास हालत में अस्पताल की तरफ दौड़ते हैं। व्हाइटफील्ड के वैदेही अस्पताल (Vydehi Hospital) में वेनिला को लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ (Brought Dead) यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया था।
जब प्रवीन वहां पहुंचे और उन्होंने प्रियंका से पूछा कि ‘मेरी हंसती-खेलती बेटी को अचानक क्या हुआ? कल तक तो वो बिल्कुल ठीक थी!’ तो प्रियंका के चेहरे पर वो दुख और पछतावा नहीं था जो एक मां के चेहरे पर होना चाहिए था। प्रियंका लगातार अपने बयान बदल रही थी। (Bengaluru Vennila Murder Case)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मां के बयान और बदलती कहानियां
प्रियंका ने पहली कहानी सुनाई- ‘कल रात वेनिला ने बाहर से लाई हुई बिरयानी खाई थी। बिरयानी खाने के बाद उसकी तबीयत थोड़ी खराब हुई और सुबह वो उठी ही नहीं।’ यानी प्रियंका इसे फूड पॉइजनिंग का मामला (Bengaluru Vennila Murder Case) बताने की कोशिश कर रही थी।
लेकिन जब प्रवीन ने इस पर शक जताया, तो प्रियंका ने तुरंत अपनी कहानी बदल दी और दूसरी थ्योरी सामने रखी। उसने कहा- ‘दरअसल, कल रात मैं और मोहन एक बर्थडे पार्टी में गए थे। वेनिला ने रास्ते में आइसक्रीम खाई और वो कार में ही सो गई। कार का एसी (Air Conditioner) ऑन था। हमने वेनिला को कार में ही सोते हुए छोड़ दिया और हम पार्टी में चले गए। जब हम वापस आए, तो वेनिला कार में सो रही थी, हमने उसे उठाकर बेड पर सुला दिया। सुबह जब देखा तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।’
पुलिस की शुरुआती जांच और ‘अस्वाभाविक मौत’ का मामला
पुलिस ने शुरुआत में इस मामले (Bengaluru Vennila Murder Case) को ‘अस्वाभाविक मौत’ (Unnatural Death) के तहत दर्ज किया। पुलिस को भी लगा कि शायद एसी ऑन रहने की वजह से कार में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई होगी और सफोकेशन (दम घुटने) से बच्ची की मौत हो गई। या फिर फूड पॉइजनिंग हुई होगी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी आना बाकी था।
केस को दबाने की कोशिश और पिता का शक
प्रियंका को लगा था कि वो खुद कानून की जानकार है, वकील है, इसलिए वो इस केस को रफा-दफा कर देगी। और ऐसा हुआ भी, करीब दो-ढाई महीने तक इस केस में कुछ नहीं हुआ। लेकिन वेनिला के पिता प्रवीन शांत बैठने वाले नहीं थे। उन्हें प्रियंका और उसके प्रेमी मोहन पर पूरा शक था। प्रवीन को यकीन था कि वेनिला की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। (Bengaluru Vennila Murder Case)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच और बड़ा खुलासा
प्रवीन ने किसी तरह वेनिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-Mortem Report) हासिल की। प्रवीन के एक रिश्तेदार यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहते हैं, जो बच्चों के बड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर (Pediatric Specialist) हैं। प्रवीन ने वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने उस डॉक्टर रिश्तेदार को भेजी।
UK डॉक्टर की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जब यूके के उस डॉक्टर ने रिपोर्ट देखी, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने प्रवीन को बताया कि बच्ची की मौत न तो फूड पॉइजनिंग से हुई है और न ही कार में दम घुटने से। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे, और ऐसा लग रहा था कि उसका मुंह और नाक दबाकर, यानी दम घोंटकर (Smothered /Suffocated) उसे बेरहमी से मार डाला गया है! (Bengaluru Vennila Murder Case)
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हत्या के शक में शिकायत और केस का बड़ा मोड़
इस खुलासे (Bengaluru Vennila Murder Case) के बाद प्रवीन के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस मां ने अपनी बेटी को 9 महीने कोख में पाला, उसी मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया? प्रवीन तुरंत बेंगलुरु की कडुगोडी पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेनसिक सबूतों के साथ प्रियंका और मोहन के खिलाफ हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रवीन ने पुलिस के सामने जो आरोप लगाए, उसने इस केस को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।
केस को हत्या में बदला गया, जांच तेज हुई और मोटिव पर उठे सवाल
पुलिस ने जब प्रवीन की शिकायत पर मामले (Bengaluru Vennila Murder Case) को ‘Unnatural Death’ से बदलकर ‘Murder’ (IPC धारा 302) में कन्वर्ट किया, तो कडुगोडी पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी। अब सवाल यह था कि आखिर प्रियंका और मोहन का मोटिव (Motive) क्या था? वो 6 साल की मासूम बच्ची इन दोनों का क्या बिगाड़ रही थी?
नए जीवन की योजना और IVF से जुड़ा खुलासा
प्रवीन ने पुलिस को जो बताया, वो बेहद हैरान करने वाला था। प्रवीन के मुताबिक, प्रियंका और मोहन अपनी एक नई दुनिया बसाना चाहते थे। वो शादी करके एक नई शुरुआत करने वाले थे। इतना ही नहीं, प्रियंका और मोहन ‘IVF’ (In Vitro Fertilization) तकनीक के जरिए अपना खुद का एक नया बच्चा पैदा करने की प्लानिंग कर रहे थे, जिसके लिए वो अलग-अलग डॉक्टरों और क्लीनिकों के चक्कर भी काट रहे थे। (Bengaluru Vennila Murder Case)
वेनिला को बताया गया ‘बाधा’, सामने आए गंभीर आरोप
इस नई जिंदगी और नए बच्चे के प्लान के बीच में, 6 साल की वेनिला एक बहुत बड़ी बाधा यानी रुकावट बन चुकी थी। मोहन को वेनिला बिल्कुल पसंद नहीं थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि बच्ची का रंग थोड़ा सांवला था, जिसे लेकर भी विवाद होता था। मोहन और प्रियंका को लगता था कि अगर वेनिला उनके साथ रहेगी, तो वो अपनी नई जिंदगी को खुलकर एन्जॉय नहीं कर पाएंगे और पुराना अतीत हमेशा उनके सामने रहेगा।
खौफनाक वारदात और झूठी कहानी की कोशिश
बस इसी खौफनाक सोच के चलते, इन दोनों ने मिलकर वेनिला को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 25 मार्च की रात, जब मासूम वेनिला सो रही थी, या शायद उसने अपनी मां का वो खौफनाक चेहरा देखा भी ना हो, इन दोनों ने मिलकर तकिए या हाथ से उसका मुंह दबा दिया। बच्ची तड़पती रही होगी, अपनी मां को पुकारती रही होगी, लेकिन उस कलयुगी मां का दिल नहीं पसीजा। बच्ची को तब तक दबाकर रखा गया जब तक कि उसकी सांसें हमेशा के लिए थम नहीं गईं। और मर्डर करने के बाद, कहानी रची गई- कार के एसी की, बिरयानी की और आइसक्रीम की! ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और इसे एक हादसा मान ले।
Also Read: ‘कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं…’आखिरी कॉल में बहन से बोला तुषार, कुछ देर बाद आई मौत की खबर
आरोपी की गिरफ्तारी और मां के फरार होने से बढ़ा रहस्य
जैसे ही पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया, आरोपी प्रेमी मोहन जे. महानिंगप्पा को पुलिस ने तुरंत धर दबोचा। कोर्ट ने मोहन को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां पुलिस उससे इस मर्डर की एक-एक परत उगलवा रही है। लेकिन इस कहानी का सबसे दुखद और हैरान करने वाला पहलू देखिए जैसे ही पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया, वो मां… वो कलयुगी मां प्रियंका, जो खुद को कानून की रक्षक कहती थी, वो अपने ही बच्ची की लाश को छोड़कर फरार हो गई।(Bengaluru Vennila Murder Case)
बेंगलुरु पुलिस की कई टीमें इस वक्त प्रियंका की तलाश में अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। वो मां आज कानून से भाग रही है, लेकिन समाज और भगवान की अदालत से वो कभी नहीं भाग पाएगी।
समाज के लिए एक कड़वा सबक
यह मामला (Bengaluru Vennila Murder Case) सिर्फ एक मर्डर केस नहीं है। यह समाज की उस गिरती हुई मानसिकता का उदाहरण है, जहां इंसान अपनी हवस, अपने स्वार्थ और अपनी नई चाहतों के लिए अपने ही खून का सौदा कर बैठता है। आज एक पिता न्याय की गुहार लगा रहा है। उस 6 साल की वेनिला की आत्मा आज इंसाफ मांग रही है। इस खौफनाक वारदात पर, इस कलयुगी मां और उसके प्रेमी पर आपकी क्या राय है? इन्हें क्या सजा मिलनी चाहिए? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

