Bhajanlal Sharma News: राजस्थान को केंद्र से दो बड़ी सौगातें, दिल्ली से लौटे सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया आभार

Bhajanlal Sharma News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद जयपुर लौट आए हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर राज्य में सरकार और संगठन की स्थिति पर फीडबैक साझा किया। सीएम ने दिल्ली में रहते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान नव नियुक्त उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को शपथ ग्रहण पर बधाई दी, साथ ही रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात कर विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच, केंद्र सरकार ने राजस्थान को दो बड़ी आर्थिक सौगातें भी दीं, जिससे राज्य के शहरी विकास और शिक्षा क्षेत्र को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
जेपी नड्डा से की मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राजस्थान में चल रही योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, जैसे RIMS (राजस्थान संस्थान ऑफ मेडिकल साइंसेज) की स्थापना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। नड्डा ने राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी बधाई
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने नवनियुक्त उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक परंपराएं और मजबूत होंगी तथा राष्ट्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अहम बातचीत
मुख्यमंत्री शर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मीटिंग
सीएम शर्मा ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से भी भेंट की। इस दौरान राजस्थान में उपभोक्ता मामलों की व्यवस्थाओं, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत बनाने पर बात हुई। साथ ही, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नई संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
केंद्र से राजस्थान को मिली दो बड़ी सौगातें
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बीच, केंद्र सरकार ने राजस्थान को दो बड़ी वित्तीय मदद प्रदान की है-
केंद्रीय वित्त आयोग (शहरी) के तहत 541 करोड़ रुपये
समग्र शिक्षा अभियान के तहत 580 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्र सरकार का जताया आभार
मुख्यमंत्री शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से शहरी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मोहनलाल खट्टर और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात कर राज्य की जरूरतों से उन्हें अवगत कराया था।

