Disha Patani house Firing: हम सनातनी हैं... फायरिंग केस पर Disha Patani के पिता का बयान, बोले- हमारी बेटी निर्दोष है

Disha Patani house Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के Bareilly स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात Goldy Brar गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े हमलावरों का दावा है कि दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी ने हिंदू देवी-देवताओं और संतों का अपमान किया है। इस पूरे विवाद के बीच दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी सामने आए हैं और उन्होंने बेटी का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
जगदीश पटानी ने साफ कहा है कि उनका परिवार भी सनातन धर्म का पालन करता है और साधु-संतों का सम्मान करना जानता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर खुशबू के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Miss India International 2025: रूश सिंधू बनीं Miss India International 2025, भारत लौटकर जताई खुशी और आभार
बरेली वाले घर के बाहर गोलियों की बौछार
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 4:30 बजे दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच, Virendra Saran और Mahendra Saran नामक हमलावरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली।
पोस्ट में संतों के अपमान का आरोप
हमलावरों ने अपने कथित पोस्ट में लिखा है, ‘मैं वीरेंद्र चरण महेंद्र सरन, भाई, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी के घर पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों प्रेमानंद महराज जी और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।’
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बड़ा उलटफेर, ये अंडरडॉग बना हफ्ते का ‘बॉस’, फैंस भी हुए शॉक्ड
जगदीश पटानी का बयान
दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि खुशबू को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातनी हैं और साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो यह हमें नीचा दिखाने की साजिश है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
खुशबू पटानी ने दी थी लीगल कार्रवाई की चेतावनी
खुशबू पटानी, जो एक पूर्व मिलिट्री ऑफिसर हैं, ने हाल ही में धार्मिक वक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज की ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ पर की गई टिप्पणी की आलोचना की थी। लेकिन कई लोगों ने इसे गलत समझ लिया और मान लिया कि वह प्रेमानंद जी महाराज पर सवाल उठा रही हैं। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
खुशबू ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा,
‘मेरे खिलाफ जानबूझकर फर्जी खबरें फैलाने वाले सभी खातों पर देश के कानून के तहत मेरे द्वारा मुकदमा दायर किया जाएगा! …हम आईपीसी 499 और 500 के तहत मानहानि, आईपीसी 465 और 469 के तहत जालसाजी और हेरफेर, आईपीसी 505 (1)(बी) के तहत फर्जी खबर या भ्रामक सामग्री फैलाने, साइबर अपराध और आईटी एक्ट 66, 66डी, 67 के तहत मुकदमा करेंगे। मैं नहीं छोड़ूंगी।’

