Bihar Chunav 2025: जमुई में NDAसम्मेलन के दौरान मचा हंगामा, मंच पर भिड़े मंत्री और पूर्व MLC, मचा बवाल

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए के भीतर कलह खुलकर सामने आ गई है। जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर ही दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बिगड़ा कि समर्थकों ने भी एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बीचबचाव करना पड़ा।
चकाई में हुए सम्मेलन में उस वक्त हंगामा शुरू हुआ जब पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने मंच पर किसी बात को लेकर नाराजगी जताई। तभी वहां मौजूद मंत्री सुमित कुमार सिंह खड़े होकर उन्हें जवाब देने लगे। दोनों नेताओं के समर्थक भी मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया।
पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
मंच पर माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को देखकर मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री Ramnath Thakur समेत कई नेता हैरान रह गए और रामनाथ ठाकुर मंच छोड़कर चले गए।
हंगामे के बाद भी डटे रहे मंत्री
हालांकि, बवाल शांत होने के बाद भी मंत्री सुमित कुमार सिंह मंच पर डटे रहे और कार्यक्रम को जारी रखा। वहीं, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद अपने समर्थकों के साथ मंच छोड़कर कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।
पुराने चुनावी समीकरण भी आए सामने
गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में चकाई सीट से जदयू के प्रत्याशी रहे संजय प्रसाद को सुमित कुमार सिंह ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार हराया था। इसके बाद सुमित कुमार सिंह ने Nitish Kumar को समर्थन देकर उनकी सरकार में मंत्री पद हासिल किया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
जेडीयू टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं संजय प्रसाद
सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में संजय प्रसाद चकाई सीट से JDU टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि सुमित कुमार सिंह पहले से ही मंत्री पद पर हैं और नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। इसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों नेताओं के समर्थकों में टकराव की नौबत आ गई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
एनडीए एकता पर उठे सवाल
चकाई में हुए इस बवाल ने एनडीए की अंदरूनी एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव से ठीक पहले मंच पर ही नेताओं का भिड़ना विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका दे रहा है।

