Miss India International 2025: रूश सिंधू बनीं Miss India International 2025, भारत लौटकर जताई खुशी और आभार

Miss India International 2025: नागपुर की रूश सिंधू ने ‘मिस इंडिया इंटरनेशनल 2025’ का खिताब जीतकर पूरे देश को गर्व महसूस कराया। खिताब जीतने के बाद पहली बार भारत लौटी रूश का स्वागत उनके परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फूलों की माला और ढोल-नगाड़ों के साथ किया। रूश ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अपने पेरेंट्स और सपोर्टर्स का आभार जताया।
रूश अब भारत का प्रतिनिधित्व ‘मिस इंटरनेशनल 2025’ में करेंगी। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है, जो नवंबर 2025 में जापान में आयोजित होगा। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने यह टाइटल जीता था।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बड़ा उलटफेर, ये अंडरडॉग बना हफ्ते का ‘बॉस’, फैंस भी हुए शॉक्ड
नागपुर की बेटी का गर्व
रूश सिंधू का जन्म और पालन-पोषण नागपुर के राजनगर में हुआ। उनके पिता आर्किटेक्ट परशन सिंह हैं। रूश ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नागपुर में पूरी की और दिल्ली में मॉडलिंग की। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मॉडलिंग के बाद उन्होंने समाज सेवा की दिशा में भी कदम बढ़ाया और अपना एनजीओ ‘मोरलाइज मेंटल हेल्थ एसोसिएशन’ शुरू किया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शिक्षा और सामाजिक प्रतिबद्धता
रूश ने साइकोलॉजी में छह साल से अधिक की पढ़ाई और ट्रेनिंग प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने यूके से मेंटल हेल्थ में सर्टिफिकेट भी हासिल किया। रूश ने अपनी किताब ‘यूनिवर्स विदिन पीस’ भी लिखी है, जो उनके सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाती है।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन, दो दावेदारों की खत्म हुई जर्नी, नाम जानकर हो जाएंगे शॉक्ड
भावुक पल और आभार
रूश ने कहा, “यह पहली बार है जब मैं ताज जीतने के बाद अपने होमटाउन लौटी हूं, और यह मेरे जीवन का सबसे भावुक और सुंदर क्षण है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है और एक सपना सच होने जैसा है। यह सिर्फ शुरुआत है, और मैं अपने पेरेंट्स और अपने देश को प्राउड फील कराने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी। उन्होंने देश और दुनिया भर से मिले प्यार और समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया और अपने परिवार के साथ दोबारा मिलने पर खुशी जताई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

