ट्रेंडिंगबड़ी खबर

Bharat Jodo Yatra in UP: भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में प्रवेश, स्वागत के लिए उमड़े हजारों कांग्रेसी

कांग्रेस की इस भारत जोड़ों यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। कई दिन के विराम के बाद मंगलवार को फिर से दिल्ली से इस यात्रा को शुरु किया गया है। दूसरे चरण की यह Bharat Joda Yatra पश्चिमी यूपी के कई जनपदों से गुजरेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन तक यूपी में रहेगी। इसके बाद यह हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर जाकर समाप्त होगी।

गाजियाबाद। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का यूपी में प्रवेश हुआ। इस अवसर पर यात्रा का स्वागत के लिए हजारों कांग्रेसी उमड़े। Bharat Jodo Yatra का स्वागत करने के लिए लोनी में विशेष प्रबंध किये गये थे।


राहुल गांधी व यात्रा में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए लोनी में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी, नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी मंच पर मौजूद रहे। वहीं हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मौजूद रही। इस दौरान वहां गांधी परिवार के जिंदाबाद के नारे भी लगे।

मंगलवार को लोनी (गाजियाबाद) में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़

यह भी पढेंः PM Modi’s Adressing: PM मोदी बोले- तकनीक से बड़ा बदलाव संभव, विज्ञान में महिलाओं की अहम भूमिका


इस यात्रा में गाजियाबाद जनपद के कांग्रेसियों को अलावा हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, अलीगढ, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, मेरठ आदि जनपदों को कांग्रेसी भी भारत यात्रा में शिरकत करने पहुंचे। राहुल गांधी ने इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित किया। उन्होने कार्यकर्ताओं के सामने वही घिसी-पिटी बातों व विचारों को ही दोहराया।


बता दें कि कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। कई दिन के विराम के बाद मंगलवार को फिर से दिल्ली से इस यात्रा को शुरु किया गया है। दूसरे चरण की यह Bharat Jodo Yatra पश्चिमी यूपी के कई जनपदों से गुजरेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन तक यूपी में रहेगी। इसके बाद यह हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर जाकर समाप्त होगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button