बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजस्थान

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया बड़ा खेला, सचिन पायलट के करीबी समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं ने थामा दामन!

Rajasthan Assembly Election 2023:बस कुछ दिन का इंतजार और है सबसे बड़े रण का ऐलान होने में…2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए नेता और राजनेता भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हर वो दांव चल रहे हैं, जिससे की चुनाव जीता जा सके, एक दूसरे पर जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जो कि आज देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी मानी जाती है, उसका मुकाबला देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से होने वाला है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जीतना पड़ेगा, ताकि जनता को भरोसा हो सके। दरअसल आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। दोनों ही पार्टियों के सामने अपने अपने राज्य को बचाने की चुनौती बरकरार है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की फिराक में है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के गण में अपनी सरकार लाने की भरपूर कोशिश कर रही है। लेकिन अगर धरातल की बात की जाए तो कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्यादा एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

Also Read More News : Latest Bollywood News Today | Bollywood Samachar Live

इसी कड़ी में अगर बात राजस्थान की करें तो राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है, जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए एक अच्छी खबर नहीं है। आपको बता दें कि आज भी भारतीय जनता पार्टी में कई दिग्गज नेता औऱ कई पूर्व विधायक शामिल हुए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलत की करीबी नेता ज्योति खंडेलवाल भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं, जिससे की कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ज्योति खंडेलवाल के अलावा कई और नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।  राजगढ़ से पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है,  झुंझुनूं से डॉ हरिसिंह सारण ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के  उपाध्यक्ष सांवरलाल महरिया भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व IPS अधिकारी  केसर सिंह शेखावत भारतीय जनता पार्टी के साथ अब चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगे। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता जयपाल सिंह भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता समेत कई पूर्व विधायकों का भारतीय जनता पार्टी के साथ आ जाना ये बता रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरजोर कोशिश कर रही है। पार्टी कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। तभी तो भारतीय जनता पार्टी हर नेता को अपने साथ लाने की फिराक में है।

कौन कौन से नेताओं ने आज थामा बीजेपी का दामन ?

 राजगढ़ से पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया

 ज्योति खंडेलवाल , पूर्व महापौर जयपुर

 डॉ. हरिसिंह सारण, झुंझुनूं

सांवरलाल महरिया, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, उपाध्यक्ष

केसर सिंह शेखावत , पूर्व IPS अधिकारी

भीमसिंह पिका, पूर्व IPS अधिकारी

जयपाल सिंह, आम आदमी पार्टी

रविंद्र सिंह भाटी, युवा नेता

आपको बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के लिए कई मायनों में अहम रखता है, ये बात भारतीय जनता पार्टी को भी बखूबी पता है, कि राजस्थान को जीतने इतना आसान नहीं है। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश को भी हल्के में नहीं ले रही है। बीजेपी आलाकमान ने बड़े बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह,जेपी नड्डा, सीएम योगी, राजनाथ सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button