Bigg Boss 19: 'अंजाम के लिए तैयार रहो...', बिग बॉस 19 में पहली बार सत्ता का खेल, सलमान खान ने दी चेतावनी
Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ एक बिल्कुल नए अंदाज में वापसी कर रहा है। इस बार शो का थीम पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प और अनोखा है, क्योंकि इतिहास में पहली बार इसे पॉलिटिकल थीम पर तैयार किया गया है। सलमान खान, जो पिछले कई सालों से शो के होस्ट रहे हैं, इस सीजन में नेता के गेटअप में नजर आ रहे हैं, और उनका नया लुक व प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
9 अगस्त को सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका अंदाज पूरी तरह पॉलिटिकल माहौल से मेल खाता दिखा। वीडियो में भाईजान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार बिग बॉस के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं, Democrazy होने वाला है।
ये भी पढ़ें: Udaipur Files Release: उदयपुर फाइल्स आज रिलीज, कन्हैयालाल के बेटे ने कहा – ‘फिल्म जरूर देखें और न्याय दिलाएं’
घरवालों के हाथ में होगा सत्ता का खेल
सलमान प्रोमो में आगे कहते हैं, तो हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में है। लगे रहो। घरवालों, जो भी करना चाहते हो करो। लेकिन अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहो, क्योंकि बिग बॉस में इस बार घरवालों की सरकार।” इस डायलॉग ने फैंस के बीच शो के फॉर्मेट को लेकर और भी सस्पेंस बढ़ा दिया है।
कब से शुरू होगा बिग बॉस 19?
बिग बॉस 19 शो के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि शो 24 अगस्त से शुरू होगा। इसे कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो सिनेमाज और जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News
सोशल मीडिया पर बढ़ी एक्साइटमेंट
हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के फैंस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पॉलिटिकल ट्विस्ट और भाईजान का नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शो के बारे में चर्चा कर रहे हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलेब्रिटी घर का हिस्सा बनेंगे।
हालांकि, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सलमान खान का चैलेंज कि वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि इस बार बिग बॉस के घर का ड्रामा होगा Democrazy! क्या आप इस नए ट्विस्ट के लिए तैयार हैं? उनके इस चैलेंज ने दर्शकों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

