Bigg Boss 19: आवेज दरबार दे रहे Nagma Mirajkar को धोखा? इस कंटेस्टेंट ने खोली पोल, बोले- लड़कियों से कर रहे हैं फ्लर्ट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में इस सीजन की शुरुआत से शांत नजर आ रहे आवेज दरबार अब अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। शो में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ एंट्री करने वाले आवेज पर अब घर के ही एक सदस्य ने धोखेबाजी का आरोप लगा दिया है। इस खुलासे ने घर के बाकी सदस्यों और दर्शकों को भी हैरान कर दिया है।
बिग बॉस के तीसरे हफ्ते में जैसे-जैसे गेम गंभीर होता जा रहा है, कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे भी सामने आने लगे हैं। दो हफ्ते तक शांत रहने वाले आवेज दरबार ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि यह सब महज एक ड्रामा था।
आवेज दरबार पर धोखेबाजी का आरोप
बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आवेज दरबार और बसीर अली के बीच जमकर बहस हो गई। कार्य के दौरान जब आवेज ने अपने दोस्त को फेवर दिया तो बसीर ने उन्हें ‘जोरू का गुलाम’ कह डाला। इस बात पर आवेज भड़क उठे और उन्होंने बसीर को व्यक्तिगत बातें कह दीं। इसके जवाब में बसीर ने भी धमकी देते हुए कहा कि वे उनकी पोल खोल देंगे कि “कितनों की गोद में बैठता है तू।”
Basir Ali ने खोली आवेज की पोल
लड़ाई के बाद बसीर अली ने Amaal Mallik से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि आवेज दरबार शो के बाहर रहते हुए भी 100 से ज्यादा लड़कियों को मैसेज करते हैं और नगमा को चीट कर रहे हैं। इस पर अमाल मलिक ने भी कहा कि उन्होंने खुद आवेज को कई लड़कियों को DM करते देखा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
9 साल पुराने रिश्ते पर उठे सवाल
बसीर इस बात से चौंक गए जब अमाल ने बताया कि नगमा और आवेज पिछले 9 साल से रिलेशनशिप में हैं। शो में दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक मोमेंट्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन अब इन आरोपों ने उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पहले भी आ चुकी थीं ब्रेकअप की खबरें
बता दें कि नगमा मिराजकर और आवेज दरबार लंबे समय से सोशल मीडिया पर साथ में रील्स बनाते रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि बाद में दोनों ने मिलकर उन्हें गलत बताया था। अब बिग बॉस के घर में हो रहे खुलासों से उनके रिश्ते की असलियत पर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

