
Up Ghaziabad News: बीती रात थाना विजयनगर क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने किया है। छापेमारी के दौरान गैंग से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सरगना शुभम राज भी शामिल है।
पढें: रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, आम लोगों की समस्या सुनते ही अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसटीएफ के मुताबिक, गैंग के पास से सौ से अधिक बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स बरामद हुई हैं। इन खातों पर पहले से ही कई साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि बिहार में बंधन बैंक और एचडीएफसी बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ये म्यूल अकाउंट्स तैयार किए गए थे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गैंग का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें वे बड़े नोट बदलवाने के नाम पर ज्यादा अमाउंट में छोटे नोट देने का लालच देकर लोगों को धोखा देते थे। लेकिन रकम के बजाय पीड़ितों को रद्दी थमा दी जाती थी। इस तरह पूरे देशभर के लोग इनके शिकार बने।
गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने 25.6 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, कूट रचित आधार कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

