Bigg Boss 19: इस बार वीकेंड के वार में नहीं दिखेंगे Salman Khan, फारह खान लगाएंगी कंटेस्टेंट्स की क्लास

Bigg Boss 19: Boss 19 का तीसरा हफ्ता कंटेस्टेंट्स के लिए बेहद तूफानी होने वाला है। इस बार ‘वीकेंड का वार’ में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा क्योंकि भाईजान यानी Salman Khan इस हफ्ते शो होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह इस बार एक ऐसी शख्सियत वीकेंड का वार होस्ट करने वाली हैं, जो अपने सख्त और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं।
दरअसल, सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म Battle of Galwan की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वह इस हफ्ते शो से अनुपस्थित रहेंगे। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी घरवालों की जमकर क्लास लगाई जाएगी और यह जिम्मेदारी फेमस फिल्म डायरेक्टर फारह खान संभालेंगी।
फराह खान होंगी होस्ट
इस बार ‘वीकेंड का वार’ में Farah Khan धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। बिग बॉस ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी कि इस हफ्ते फराह खान शो को होस्ट करेंगी। फराह बिग बॉस की जबरा फैन भी हैं और वह कंटेस्टेंट्स की गलतियों पर जमकर सवाल दागने के लिए जानी जाती हैं।
‘Jolly LLB 3’ टीम करेगी स्पेशल एंट्री
इस वीकेंड के वार में बॉलीवुड सितारे Akshay Kumar और Arshad Warsi अपनी फिल्म Jolly LLB 3 का प्रमोशन करने के लिए शो में शिरकत करेंगे। हालांकि, वह वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। फराह खान इन दोनों सितारों का मंच पर स्वागत करेंगी और घर के कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर एक मजेदार ‘कचहरी’ भी लगाएंगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कौन-कौन हैं इस हफ्ते नॉमिनेशन में
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, उनके नाम हैं — Awez Darbar, Nagma Mirajkar, Mridul Tiwari और Natalia। आवेज और मृदुल इस हफ्ते काफी एक्टिव नजर आए, जबकि नगमा और नटालिया अब तक खुद को पूरी तरह साबित नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि इनके बाहर होने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ये कंटेस्टेंट बना रहे हैं शो में मजबूत पकड़
वहीं दूसरी ओर बसीर अली, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट जैसे कंटेस्टेंट इस समय बिग बॉस के घर में सबसे मजबूत गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इनके बीच मुकाबला अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है।

