Bigg Boss 19: सलमान खान हुए BB19 के इस कंटेस्टेंट के मुरीद, एक आदत ने जीत लिया भाईजान का दिल, साथ काम करने का दिया संकेत!

Bigg Boss 19: शो के फिनाले से ठीक पहले सलमान खान ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसने न सिर्फ घरवालों को चौंका दिया, बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। टीवी एक्टर गौरव खन्ना को जहां घर के भीतर ‘सेफ प्लेयर’ कहा जाता रहा, वहीं सलमान खान उनकी शांति, संयम और सूझ-बूझ भरे गेम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शो के मंच पर ही यह खुलासा कर दिया कि वह जल्द ही गौरव के साथ काम करने वाले हैं। बिग बॉस के मंच से सलमान द्वारा दिया गया यह वादा गौरव के लिए किसी बड़े ब्रेक से कम नहीं माना जा रहा।
गौरव खन्ना इस सीजन के शुरू से ही अपने शांत स्वभाव और बिना विवाद के गेम खेलने की रणनीति को लेकर चर्चा में रहे। बाहर बैठे दर्शक उन्हें कभी ‘अंडरडॉग’, तो कभी ‘सेफ प्लेयर’ बताते रहे, लेकिन टिकट टू फिनाले जीतकर गौरव ने साबित कर दिया कि बिना लड़ाई, बिना चिल्लाहट भी गेम जीता जा सकता है। सलमान खान की तारीफ और उनके साथ काम करने का वादा गौरव के करियर के लिए एक बड़ा मोड़ बन सकता है।
Salman Khan Emotional: धर्मेंद्र को याद कर बिग बॉस सेट पर भावुक हुए सलमान खान, इमोशनल मोमेंट वायरल
सलमान खान ने की खुलकर तारीफ
गौरव बिना लड़ाई-झगड़े के मजबूत गेम खेलते हैं’वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने सभी घरवालों से पूछा कि क्या उन्हें भी लगता है कि गौरव गेम में पूरी तरह से खुलकर नहीं खेलते। इस पर कई सदस्यों ने कहा कि गौरव सेफ खेलते हैं और घर में किसी से उनका झगड़ा नहीं होता। इसके बाद सलमान ने गौरव के शांत स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि घर के अंदर कोई भी इतने लंबे समय तक अपनी असल पर्सनालिटी छिपा नहीं सकता। गौरव बिना घबराहट और बिना बेवजह झगड़े के खेलते हैं। वो पहले दूसरों को देखते हैं, समझते हैं और फिर अपनी बात रखते हैं इसी वजह से वह यहां तक पहुंचे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सलमान को पसंद आई गौरव की ये आदत
सलमान खान ने कहा कि गौरव की सबसे बड़ी ताकत उनका शांत रहना और हर स्थिति को समझकर फैसला लेना है। उन्होंने बताया कि जब घर में बाकी लोग लड़ते हैं, गौरव दूरी बनाकर चीजों को ऑब्जर्व करते हैं। सलमान बोले, ‘गौरव पहले दिन से जो हैं, वही आज भी हैं। स्थिर, शांत और बिना घबराए गेम खेलने वाले।’सलमान का बड़ा वादा’बहुत जल्द गौरव के साथ काम करूंगा’एपिसोड के सबसे बड़े मोमेंट में सलमान खान ने यह कहते हुए सबको चौंका दिया।
मैं बहुत जल्द गौरव के साथ काम करूंगा- सलमान
‘मैं नहीं जानता कि वह शो जीतेंगे या नहीं, लेकिन बाहर उनके व्यक्तित्व की सबसे ज्यादा कद्र होगी। उनके परिवार और उनकी पत्नी को उन पर गर्व होगा। उनके साथ काम करना शानदार अनुभव होगा। मैं बहुत जल्द गौरव के साथ काम करूंगा।’सलमान का यह वादा गौरव के करियर के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। टीवी जगत के लिए भी यह एक बड़ी खबर है, क्योंकि सलमान खान शायद ही किसी कंटेस्टेंट को शो के सेट पर इस तरह ऑफर देते नजर आए हों।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गौरव की शांत रणनीति हुई सफल
बिग बॉस के घर में जहां हर तरफ शोर, झगड़े और ग्रुप का खेल चलता रहा, वहीं गौरव अपने संयमित अंदाज से धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए। टिकट टू फिनाले हासिल करके उन्होंने सिद्ध कर दिया कि शांत दिमाग और मजबूत रणनीति भी फिनाले का रास्ता खोल सकती है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

