Indian Railways Service: स्लीपर कोच के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब AC जैसी बेडरोल सुविधा, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएगा सफर का अनुभव

Indian Railways Service: भारतीय रेलवे स्लीपर क्लास में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। अब स्लीपर कोच के यात्रियों को भी एसी कोच की तरह तकिया, कंबल और चादर की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को अपना बेडरोल लेकर चलने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। दक्षिण रेलवे ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद जनवरी 2026 से कुछ चुनिंदा ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
ऑन-डिमांड मॉडल पर मिलेगी सुविधा
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सर्विस ऑन-डिमांड मॉडल पर उपलब्ध होगी। यानी आवश्यकता पड़ने पर यात्री निर्धारित राशि देकर बेडशीट, तकिया या पूरा बेडरोल सेट ले पाएंगे। रेलवे का मानना है कि इससे स्लीपर क्लास की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।
यात्रियों को मिलेगा—
- साफ-सुथरी, सैनिटाइज्ड बेडशीट
- तकिया और तकिया कवर
- जरूरत के अनुसार पूरा बेडरोल सेट
कब से शुरू होगी नई सुविधा?
स्लीपर कोच में बेडरोल सेवा की शुरुआत दक्षिण भारत से हो रही है। चेन्नई डिवीजन ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से यह सेवा आधिकारिक रूप से लागू की जाएगी। शुरुआत में इसे चुनिंदा ट्रेनों में ही चालू किया जाएगा, जिसके बाद इसे अन्य रूट्स पर भी विस्तार दिया जाएगा।
READ MORE: पाकिस्तान छोड़ दो! क्या यही है शहबाज और मुनीर की इमरान से असली मांग? PTI नेता ने बता दिया पूरा गेम!
यह निर्णय रेलवे के NINFRIS स्कीम के सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद लिया गया है। 2023-24 में किए गए परीक्षण के दौरान यात्रियों ने बेडरोल सुविधा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद इसे स्थायी रूप से लागू किया जा रहा है।
स्लीपर कोच में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?
स्लीपर कोच में सफर करने वाले कई यात्रियों को ठंड के मौसम में आरामदायक यात्रा के लिए बेडरोल की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार—
- यात्री बेडरोल लेकर आना भूल जाते हैं
- अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है
- या फिर अतिरिक्त सामान ले जाना असुविधाजनक होता है
इन समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इससे यात्रियों का बोझ भी कम होगा और यात्रा अनुभव भी सुधरेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कितना होगा चार्ज? जानिए पूरा रेट लिस्ट
रेलवे ने बेडरोल की कीमत बेहद किफायती रखी है ताकि हर यात्री जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से ले सके। नया रेट लिस्ट इस प्रकार है—
- केवल बेडशीट: 20 रुपये
- तकिया + कवर: 30 रुपये
- बेडशीट + तकिया + कवर (पूरा सेट): 50 रुपये
यात्री ट्रेन स्टाफ से अनुरोध कर तुरंत पैक्ड, सैनिटाइज्ड बेडरोल प्राप्त कर सकते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
किन ट्रेनों में सबसे पहले मिलेगा बेडरोल?
दक्षिण रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों में स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए बेडरोल सुविधा शुरू करने की घोषणा की है:
- 12671/12672 नीलगिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 22651/22652 पालघाट एक्सप्रेस
- 22657/22658 तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट
- 12685/12686 मंगलुरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 16179/16180 मनारगुड़ी एक्सप्रेस
- 12695/12696 तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 20605/20606 तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 16159/16160 मंगलुरू एक्सप्रेस
- 20681/20682 सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 22639/22640 अलेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
यात्रियों का सफर अब होगा और भी आरामदायक
रेलवे का दावा है कि यह सुविधा खासकर रात की यात्राओं के दौरान स्लीपर क्लास के यात्रियों को बेहद राहत देगी। साफ-सुथरे, तुरंत उपयोग के लिए तैयार बेडरोल उपलब्ध होने से स्लीपर यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक बन जाएगी।
यात्रियों की मौजूदा जरूरतों को देखते हुए यह कदम रेलवे की एक बड़ी पहल मानी जा रही है, जो आने वाले समय में पूरे देश में लागू हो सकता है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

