Bigg Boss 19: शहनाज गिल का खुलासा – डेंगू से अस्पताल में भर्ती थे भाई शहबाज, अब वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंचे घर
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। शो के ताजा वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को उस वक्त बड़ा सरप्राइज मिला जब शहनाज गिल अपने भाई शहबाज़ बदेशा को सपोर्ट करने स्टेज पर पहुंची। शहबाज़ इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में दाखिल हुए हैं।
स्टेज पर शहनाज और शहबाज की मस्ती और एनर्जी ने होस्ट सलमान खान के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। लेकिन इसी दौरान शहनाज ने अपने भाई को लेकर एक भावुक खुलासा किया कि शो के प्रीमियर के बाद शहबाज़ को डेंगू हो गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
शहनाज ने सलमान से की भाई के लिए खास रिक्वेस्ट
स्टेज पर शहनाज ने सलमान खान से मुस्कुराते हुए कहा कि ‘सर, इन्हें काम दीजिए। इनका सपना 7 साल से था कि बिग बॉस का हिस्सा बने। प्लीज इनकी ख्वाहिश पूरी कीजिए।’ उन्होंने आगे बताया कि शहबाज हाल ही में डेंगू के चलते हॉस्पिटल में थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर शो का हिस्सा बने हैं। सलमान ने मजाकिया अंदाज में शहबाज का ऑडिशन भी लिया, जिसमें उन्होंने गाना गाया और डांस कर सबका दिल जीत लिया।
बहन की दी खास सलाह
जब सलमान ने शहनाज से पूछा कि उन्होंने भाई को गेम के लिए क्या सलाह दी है, तो शहनाज बोली ‘शो में हमेशा रियल रहना, अपनी अच्छाई और बुराई दोनों दिखाना, लेकिन फेक मत बनना।’ इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा कि ‘मुझे पूरा यकीन है कि ये फेक हो ही नहीं सकते।’
Read More: Ayodhya News: अयोध्या की रामलीला बनेगी खास, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 सीता के रोल में आएगी नजर
घर में कदम रखते ही शहबाज का ह्यूमर छाया
बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही शहबाज़ ने बाकी कंटेस्टेंट्स से बातचीत शुरू की। लेकिन उन्होंने चालाकी से कैप्टन बासेर अली पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा, ‘आप कैप्टन हैं, मैं आपके अच्छे बुक्स में रहूंगा।’ उनका ये मजाकिया अंदाज सभी को खूब पसंद आया।
फैंस से जुड़ी इमोशनल कहानी
घर में ही कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने शहबाज़ के लिए अपने भाई की फैन-स्टोरी सुनाई। उन्होंने कहा कि ‘मेरा भाई बहुत छोटा है। जब आपका नाम मृदुल के साथ वोटिंग में आया था, तो उसने हमारी फैक्ट्री में भी सबको वोट डालने को कहा। वो बोला कि ‘कितना अच्छा दिल का इंसान है।’’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
प्रोफेशन को लेकर मजेदार जवाब
जब घरवालों ने शहबाज से पूछा कि वह प्रोफेशनली क्या करते हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि ‘मैं वेला हूं।’और फिर हंसते हुए कहा कि’थोड़ा गा लेता हूं, थोड़ी एक्टिंग कर लेता हूं, सब कुछ थोड़ा-थोड़ा करता हूं।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शहबाज़ की एंट्री से शो में आएगा नया रंग
अपनी मजेदार पर्सनैलिटी और शहनाज की इमोशनल सपोर्ट के साथ शहबाज़ की एंट्री ने बिग बॉस 19 को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना ये होगा कि वह अपने ह्यूमर और स्ट्रेटेजी से दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाते हैं।

