MVPY Scheme Bihar: बिहार के बुजुर्गो के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) के तहत मिलने वाली राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया है। अब लाखों वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने अधिक पैसा मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे सम्मान के साथ जीवन बिता सकेंगे।
क्या है मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना?
यह योजना बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य उन बुजुर्गो को आर्थिक सहारा देना है जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है और जिनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं है। पहले इस योजना में 400 रुपये पेंशन मिलती थी, लेकिन जून 2025 से इसे बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है।
पढें: सीट बंटवारे से पहले नीतीश का बड़ा दांव, घोषित किया राजपुर का उम्मीदवार
किसे मिलेगा लाभ?
आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
सरकारी नौकरी करने वाले या सरकारी पेंशन लेने वाले लोग इसके पात्र नहीं होंगे।
अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हों।
नाम गरीबी रेखा सूची (BPL/SECC) में होना चाहिए।
अब कितनी मिलेगी पेंशन?
पहले 60 से 79 साल के बुजुर्गों को 400 रुपये और 80 साल से ऊपर वालों को 500 रुपये मिलते थे। अब सभी को हर महीने 1100 रुपये मिलेंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पैसा कब आएगा खाते में?
सरकार ने जुलाई में पहली किस्त बुजुर्गों के खाते में भेज दी थी। अब 10 अगस्त को दूसरी किस्त भी डीबीटी (DBT) के जरिए सीधा बैंक खातों में पहुंच जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन
- sspmis.bihar.gov.in पर जाएं।
- “Register for MVPY” पर क्लिक करें।
- जिला और प्रखंड चुनें और योजना का नाम भरें।
- वोटर आईडी नंबर डालकर वेरिफाई करें।
- आधार नंबर, नाम और जन्म तिथि भरें और ओटीपी से वेरिफाई करें।
- मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।
ऑफलाइन आवेदन
यदि ऑनलाइन आवेदन संभव न हो तो पास के जन सेवा केंद्र (CSC) या प्रखंड कार्यालय जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वहां मांगे गए दस्तावेज जमा करके आवेदन पूरा किया जा सकता है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक की कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
शपथ पत्र (कि आप अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं)
लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- पोर्टल पर जाएं और “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
- जिला और ब्लॉक चुनें।
- बेनेफिशियरी आईडी डालें या अन्य विकल्प से खोजें।
- कैप्चा भरें और “Search” पर क्लिक करें।
अगर पेंशनधारक की मृत्यु हो जाए
तो इसकी जानकारी विभाग को तुरंत दें और मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करें।
योजना से जुड़े सवाल (FAQs)
प्रश्न: इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
उत्तर: बिहार के वे नागरिक जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है और कोई अन्य पेंशन नहीं ले रहे।
प्रश्न: हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी?
उत्तर: अब सभी लाभार्थियों को 1100 रुपये मिलेंगे।
प्रश्न: पैसा कैसे आएगा?
उत्तर: लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे DBT के जरिए।
प्रश्न: महिला और पुरुष दोनों को लाभ मिलेगा?
उत्तर: हां, दोनों को समान रूप से पेंशन दी जाएगी।
प्रश्न: आवेदन के बाद पेंशन कब से मिलेगी?
उत्तर: आवेदन स्वीकृत होने के 1 से 2 महीने बाद से पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

