Bihar Election 2025: बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का दावा, बोले- बिहार में NDA सरकार बनना तय

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। बीजेपी-जेडीयू गठबंधन जहां वोटरों को साधने और विपक्ष पर वार करने में जुटा है, वहीं आरजेडी और कांग्रेस अपने-अपने तरीकों से चुनावी जमीनी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से सीधे संवाद साधा।
जनसंपर्क के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने जनता से मिले समर्थन को एनडीए की जीत का संकेत बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस बार बिहार की जनता प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएगी।
Read More: Bihar News: “नीतीश कुमार का मधुबनी दौरा! चुनाव से पहले 8300 करोड़ की की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान का जनसंपर्क अभियान
शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने राजधानी पटना के आदर्श चौक, पश्चिमी पटेल नगर और दीघा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर वोटरों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से “स्वदेशी अपनाने” का आह्वान भी किया। इस मौके पर उनके साथ रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और संजय मयूख भी मौजूद रहे।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनसंपर्क में मिले अपार स्नेह और समर्थन से स्पष्ट है कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि मोदी-नीतीश के नेतृत्व में NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
आरजेडी का सम्मेलन चुनावी नाटक: बीजेपी
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद द्वारा आयोजित ‘कर्पूरी अतिपिछड़ा सम्मेलन’ को चुनावी नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने जीवनकाल में कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया और आज तेजस्वी यादव उन्हीं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को असली सम्मान दिया और उनकी सोच को धरातल पर उतारा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नीतीश हैं तो बिहार सुरक्षित
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्र जदयू के छात्र संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। यहां नेताओं ने दोहराया कि 2025 में “225 – फिर से नीतीश” का लक्ष्य पूरा होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने तेजस्वी यादव के शिक्षा पर दिए गए बयानों पर कटाक्ष किया और कहा कि सीएम नीतीश का सपना है कि बिहार का हर युवा पढ़-लिखकर देश-दुनिया में नाम रोशन करे।
इंडिया गठबंधन की रणनीति बैठक
इंडिया गठबंधन की चुनाव आयोग एवं कानूनी मामलों की समिति की बैठक पटना में हुई। इसमें तय हुआ कि विधानसभा स्तर पर वार रूम स्थापित किया जाएगा और बूथ स्तर पर समन्वय समिति बनाई जाएगी ताकि मतदाता सूची की जांच कर फर्जी वोटरों की पहचान की जा सके।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
तेजस्वी पर बीजेपी का वार
बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव अब पूरी तरह सत्ता के लोभ में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी को न विकास की चिंता है और न ही युवाओं के रोजगार की। वे केवल झूठे वादों और खोखले भाषणों से जनता को गुमराह करना चाहते हैं।
महिला रोजगार योजना पर NDA का फोकस
बीजेपी महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि नवरात्र के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने बताया कि 10-10 हजार रुपये की राशि स्वरोजगार के लिए बहनों को दी गई है। बाकी महिलाओं को 3 अक्टूबर को भुगतान किया जाएगा।
पढ़ें: बिहार की 75 लाख महिलाओं को PM मोदी-CM नीतीश की सौगात! सीधे खाते में आएंगे ₹10,000
जेडीयू ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
जेडीयू प्रवक्ता डॉ. अनुप्रिया यादव और पूजा पैट्रिक ने प्रियंका गांधी के मोतिहारी बयान को लेकर कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं सम्मान को पैसों से नहीं तौलतीं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस और आरजेडी, नीतीश सरकार की योजनाओं की फॉलोअर हैं।
अतिपिछड़ा समाज भ्रमित नहीं होगा: जेडीयू
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी का ‘अतिपिछड़ा अधिकार संवाद’ सिर्फ एक राजनीतिक छलावा है। उन्होंने चुनौती दी कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि उनके माता-पिता ने 15 साल के शासन में अतिपिछड़े समाज के लिए कौन-से ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी चाहे कितने भी हथकंडे अपना लें, लेकिन अतिपिछड़ा समाज अब भ्रमित नहीं होने वाला।”

