Bihar Election 2025: क्या राजनीति में कदम रखेंगे निशांत कुमार? पोस्टर से सियासी हलचल तेज
Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा जोर पकड़ रही है। हाल ही में निशांत कुमार ने लोगों से सीधे संवाद किया और बिहार सरकार की योजनाओं पर चर्चा की, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें और बढ़ गई हैं।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले केसी त्यागी ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला खुद सीएम नीतीश कुमार का होगा। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में निशांत को राजनीति में देखने की इच्छा साफ झलक रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar pension scheme: बिहार में खुशियों की बरसात, 1 करोड़ 12 लाख लोगों के खाते में सीएम नीतीश ने भेजी पेंशन राशि
अंतिम फैसला नीतीश कुमार का होगा
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि मेरा मानना है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं की इस तरह की इच्छा हो सकती है। मेरा साफ तौर पर कहना है कि सीएम नीतीश कुमार हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनका फैसला अंतिम होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनके प्रति भरोसा कायम है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हरनौत से चुनाव लड़ने की अटकलें
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में निशांत कुमार को हरनौत से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। यह सीट नीतीश कुमार के लिए भी खास मानी जाती है, क्योंकि वह स्वयं यहां से विधायक रह चुके हैं।
पोस्टरों से बढ़ी सियासी गर्मी
आपको बता दें कि 26 जुलाई को जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में निशांत कुमार की तस्वीर प्रमुखता से लगाई गई थी, जिसमें लिखा था, “कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत कुमार”। इससे पहले भी उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने चर्चा को हवा दी थी, जिस पर लिखा था, “बिहार की मांग सुन लिए निशांत, बहुत-बहुत धन्यवाद”।
Latest News Update Uttar Pradesh News
आधिकारिक बयान नहीं, लेकिन हलचल तेज
हालांकि, जेडीयू या पार्टी के किसी आधिकारिक नेता ने अब तक निशांत कुमार के राजनीति में आने की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। फिर भी, उनके हालिया जनसंपर्क और पोस्टरों ने बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की सुगबुगाहट शुरू कर दी है।

