Bihar Elections 2025: NDA ने सीट बंटवारे का बनाया नया फॉर्मूला, अमित शाह की खास रणनीति आई सामने

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी नई रणनीति तैयार कर ली है। इस बार गठबंधन सिर्फ सीटों के बंटवारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उम्मीदवारों के चयन में भी सभी सहयोगी दलों की सहमति ली जाएगी। इस पहल का उद्देश्य हर सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतारकर जीत सुनिश्चित करना है।
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गठबंधन की इस नई रणनीति पर मुहर लगाई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं की एक विशेष समिति बनाई जाएगी, जो सीटों और उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय लेगी। साथ ही, एनडीए चुनाव प्रचार समिति का गठन कर चुनाव अभियान में एकरूपता बनाए रखी जाएगी।
सीट बंटवारे की परंपरा से हटेगा NDA
अब तक की परंपरा रही है कि एनडीए (NDA) के घटक दलों में सीटों का बंटवारा होता था और प्रत्येक दल अपने-अपने प्रत्याशी खुद तय करता था। लेकिन इस बार तस्वीर बदल सकती है। भाजपा (BJP) की नई रणनीति के तहत सीटों के साथ-साथ उम्मीदवारों पर भी सभी दलों के बीच सहमति बनाई जाएगी। इससे सीटों पर बगावत की आशंका कम होगी और मतदाताओं को एकजुट करने में आसानी होगी।
गठबंधन में पहली बार नई पहल
यह प्रयोग बिहार विधानसभा चुनाव में बिल्कुल नया होगा। गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा भी एक साथ करने की योजना है, ताकि विपक्ष को कोई मौका न मिले। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इससे एनडीए की एकजुटता का संदेश और मजबूत होगा।
Read More: CWC Meeting: बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक, कांग्रेस करेगी चुनावी रणनीति तैयार
अमित शाह की खास रणनीति
2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में बिहार, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में एनडीए की संयुक्त रणनीति के सकारात्मक नतीजों के बाद अमित शाह ने इसे बिहार में अगले स्तर पर लागू करने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ भाजपा बल्कि सहयोगी दलों की सीटों पर भी रैलियां की थीं। इसी फार्मूले को विधानसभा चुनाव में और आक्रामक तरीके से आजमाया जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
जमीनी स्तर तक तैयारी
गठबंधन ने जिला से लेकर विधानसभा स्तर तक सम्मेलन आयोजित कर संगठन को सक्रिय किया है। अब चुनाव प्रचार और सीटों पर उम्मीदवार तय करने में सामूहिक भागीदारी की योजना से एनडीए को एकजुट ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश होगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या मिलेगा फायदा?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि एनडीए की यह नई रणनीति वोटों के ध्रुवीकरण और चुनावी सफलता में कितनी कारगर साबित होती है। अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एक नए अंदाज में मजबूत चुनौती पेश करेगा।

