Nitin Naveen BJP President: वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में नितिन नवीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
Nitin Naveen BJP President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज यानी 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे और उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।
नितिन नबीन का नामांकन – सभी राज्यों का समर्थन
नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। इस प्रक्रिया में प्रत्येक राज्य से एक-एक प्रस्तावक शामिल होंगे। इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता भी उनके प्रस्तावक होंगे।
नितिन नबीन का नामांकन दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होगा। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 से 6 बजे नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। आधिकारिक घोषणा कल 20 जनवरी को होगी।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में
नितिन नबीन के नामांकन के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दिल्ली बुलाए गए हैं। यह संदेश देने के लिए कि सभी राज्यों का समर्थन नए अध्यक्ष को है, हर राज्य के बड़े नेता और मुख्यमंत्री भी प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम पांच राज्यों से प्रस्ताव होना आवश्यक है। लेकिन इस बार बीजेपी ने सभी 30 राज्यों से प्रस्ताव मंगाए हैं, जिससे पूरे देश से समर्थन का संदेश जाता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नमांकन प्रक्रिया हुई पूरी और फॉर्म भरे गए
हर राज्य को प्रस्तावकों के लिए फॉर्म भेजे गए थे। प्रत्येक फॉर्म में 20 प्रस्तावकों के नाम भरने थे। ये फॉर्म 18 जनवरी तक दिल्ली भेज दिए गए, ताकि 19 जनवरी को नामांकन से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी हों।
कल होगा औपचारिक ऐलान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की आधिकारिक घोषणा 20 जनवरी को होगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी उपस्थित होंगे। संभावना है कि पीएम मोदी भी इस मौके पर संबोधन देंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
21 जनवरी को होगी बड़ी बैठक
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नबीन 21 जनवरी को सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक करेंगे। इसमें प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में नितिन नबीन सभी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे और संगठन की नई रणनीति पर चर्चा करेंगे।
तीन राज्यों में संगठन चुनाव बाकी
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में 5708 सदस्य शामिल हैं। यह सूची 30 राज्यों में हुए संगठन चुनाव के आधार पर तैयार की गई है। हालांकि, दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे राज्यों में संगठन चुनाव अभी पूरा नहीं हुआ है। बाकी 30 राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

