Sliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगराजनीतिराज्य-शहर

Latest Political News BJP UP: पश्चिन उत्तर प्रदेश में राघव लखनपाल के समर्थन में सामने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Latest Political News BJP UP: 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से ठीक पहले पश्चिन उत्तर प्रदेश में राजपूत समाज की भाजपा से नरागजागी खुलकर सामने आ गयी है। इसी कड़ी में 8 अप्रैल को सहारनपुर जिले के नानौता में क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुम्भ का आयोजन किया गया जिसमे समाज के कई लोगों ने इखठा होकर आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाने का फैसला किया। जिसके मद्देनज़र राजपूत समाज के मान मनोबल के लिए सहारनपुर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में सहारनपुर पंहुचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा कांग्रेस हर बार कोई नया झूठ फैलाती है।

2017 में फैलाया ब्राह्मण नाराज है, 2019 में फैलाया की जाट नाराज है, अब 2024 में फैलाया की क्षत्रिय समाज नाराज है जबकि सपा बसपा से पूरा प्रदेश ही नाराज है। राजनाथ सिंह ने कहा की क्षत्रिय समाज हमारा है उसे कैसे मनाना है, हम मना लेंगे उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को विजयी बनाने की अपील की ओर कहा कि ऐसा सरल व्यक्तित्व कही नही मिलेगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता और क्षत्रिय समाज की शान ठाकुर विशम्भर सिंह से अपना सम्बोधन प्रारम्भ किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के बेहट रोड स्थित पानसर के किसान विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राजपूत समाज सहित सर्व समाज को साधने आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के कस्बा बेहट पहुंचे जहां इन्होंने उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व भारत की ताकत को पहचान रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा कथनी करनी एक है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन हमें संसद में बहुमत मिल जाएगा। हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त देंगे। हमने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का अकेला देश बन गया यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुस युक्रेन युद्व के दौरान युक्रेन में फंसे हमारे 22,500 बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। पीएम मोदी ने रुस, युक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढे चार घंटे के लिए युद्व रुकवाया। यह भारत की ताकत है।

सपा और कांग्रेस अफवाह फैला रही कि राजपूत नाराज हैं, हम सबको मना लेंगे। लेकिन इनसे पूरी यूपी नाराज है। और यदि किसी की नाराजगी होगी तो उसका समाधान सपा कांग्रेस नहीं निकाल सकती। उसका समाधान भी अगर कोई निकाल सकता है तो वह भाजपा ही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सहारनपुर में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो मुझे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। वह उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट की धरती से इस चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सच्चाई को जानती है कि पीएम मोदी और योगी अपनी जिम्मेदारी का ठीक तरह से निवर्हन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राघव लखनपाल शर्मा के स्वर्गीय पिता निर्भय पाल शर्मा से भी अपनी पारिवारिक नजदीकियों का जिक्र किया और सभी से अपेक्षा की की राघवलखन शर्मा के हाथ मे कमल का फूल देकर संसद में भेजे विशेष तौर पर उन्होंने युवाओं का आह्वान किया।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button