BMC Election Results 2026: मुंबई की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रुझानों में बीजेपी का दबदबा, ठाकरे गुट की बूरी हार
BMC Election Results 2026: महाराष्ट्र के नगर निकाय और बीएमसी चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखाया है। एक ओर जहां भाजपा राज्य के कई बड़े शहरों में शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है, वहीं कुछ पारंपरिक गढ़ों में उसे कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है। ताजा रुझान बताते हैं कि भाजपा का प्रभाव अब महानगरों से लेकर औद्योगिक शहरों तक फैल चुका है।
बीएमसी चुनाव 2026 में भाजपा पहली बार सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई है। मुंबई, नवी मुंबई, सांगली और इचलकरंजी जैसे अहम शहरी इलाकों में पार्टी की बढ़त ने विपक्षी दलों की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अकोला जैसे इलाके में भाजपा के लिए तस्वीर पूरी तरह सहज नहीं रही।
अकोला में भाजपा अपने ही गढ़ में उलझी
महाराष्ट्र के अकोला नगर निगम की सभी 80 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। भाजपा यहां 40 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अकोला को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। आधी सीटों तक सिमटती बढ़त ने यह संकेत दिया है कि यहां मुकाबला उम्मीद से कहीं ज्यादा कड़ा रहा।
Read Also:Maharashtra News: महाराष्ट्र में ‘मिनी विधानसभा’ के चुनावी नतीजों का फैसला आज
इचलकरंजी में भाजपा की बड़ी जीत के संकेत
इचलकरंजी महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर नजर आ रही है। औद्योगिक क्षेत्र माने जाने वाले इस शहर में भाजपा की मजबूत स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि शहरी वोटर पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है।
रुझानों में अब तक कौन आगे
| पार्टी | बढ़त वाली सीटें |
|---|---|
| बीजेपी | 43 |
| कांग्रेस | 17 |
| शिवसेना | 3 |
| एनसीपी | 1 |
| शिवसेना (उद्धव ठाकरे) | 1 |
| एनसीपी (शरद पवार) | 0 |
| एमएनएस | 0 |
| अन्य | 0 |
सांगली-मिरज-कुपवाड में भी भाजपा आगे
सांगली, मिरज और कुपवाड शहर महानगरपालिका चुनावों में भी भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इन इलाकों में भाजपा का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि पार्टी ने स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती के दम पर विपक्ष को पीछे छोड़ा है।
कोल्हापुर में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन
कोल्हापुर महापालिका चुनाव में कांग्रेस ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कोल्हापुर में कांग्रेस की यह वापसी पार्टी के लिए संजीवनी की तरह मानी जा रही है।
बीएमसी में AIMIM की एंट्री
बीएमसी चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अब तक 225 सीटों पर आए रुझानों में भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए 4 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
नवी मुंबई में भी भाजपा का जलवा
नवी मुंबई नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यहां भाजपा 70 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना के खाते में 30 सीटें जाती दिख रही हैं। यह नतीजे साफ संकेत देते हैं कि मुंबई महानगर क्षेत्र में भाजपा की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।
बीएमसी में पहली बार भाजपा का मेयर तय!
बीएमसी चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। 225 सीटों के रुझानों में भाजपा और उसके सहयोगी कुल 130 सीटों पर आगे चल रहे हैं। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एमएनएस गठबंधन को 71 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर सिमटी हुई है। मौजूदा रुझानों के आधार पर बीएमसी में पहली बार भाजपा का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अब तक के प्रमुख विजेता उम्मीदवार
| वार्ड नंबर | विजेता उम्मीदवार | पार्टी |
|---|---|---|
| वार्ड 2 | तेजस्वी घोसालकर | BJP |
| वार्ड 19 | प्रकाश तावड़े | BJP |
| वार्ड 20 | दीपक तावड़े | BJP |
| वार्ड 32 | गीता भंडारी | शिवसेना (उद्धव ठाकरे) |
| वार्ड 36 | सिद्धार्थ शर्मा | BJP |
| वार्ड 50 | विक्रम राजपूत | BJP |
| वार्ड 51 | वर्षा टेंबेलकर | शिवसेना |
| वार्ड 60 | मेघना काकड़े | शिवसेना (उद्धव ठाकरे) |
| वार्ड 87 | कृष्णा पारकर | BJP |
| वार्ड 103 | हेतल गाला | BJP |
| वार्ड 107 | नील किरीट सोमैया | BJP |
| वार्ड 123 | सुनील मोरे | शिवसेना (उद्धव ठाकरे) |
| वार्ड 124 | शकीना शेख | शिवसेना (उद्धव ठाकरे) |
| वार्ड 135 | नवनाथ बाण | BJP |
| वार्ड 156 | अश्विनी माटेकर | शिवसेना |
| वार्ड 157 | आशा तावड़े | BJP |
| वार्ड 163 | शैला लांडे | शिवसेना |
| वार्ड 165 | अशरफ आज़मी | कांग्रेस |
| वार्ड 182 | मिलिंद वैद्य | शिवसेना (उद्धव ठाकरे) |
| वार्ड 183 | आशा काले | कांग्रेस |
| वार्ड 193 | हेमांगी वर्दीकर | — |
| वार्ड 201 | इरम सिद्दीकी | अन्य |
| वार्ड 204 | अनिल कोकिड | शिवसेना |
| वार्ड 207 | रोहिदास लोखंडे | BJP |
| वार्ड 214 | अजय पाटिल | BJP |
| वार्ड 215 | संतोष ढोले | BJP |
क्या कहते हैं सियासी संकेत?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये नतीजे सिर्फ नगर निकायों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय करेंगे। जहां भाजपा का शहरी इलाकों में दबदबा बढ़ता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस और शिवसेना को अपने परंपरागत वोट बैंक पर फिर से काम करने की जरूरत महसूस हो रही है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

