उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Boycott Pathan: हिन्दू संगठनों ने कहा- भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं, फिल्म पठान का बॉयकाट

उन्होने शाहरुख खान के  बॉलीवुड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता अपने हाथों में फ़िल्म पठान के पोस्टर भी लेकर चल रहे थे। प्रदर्शकारियों के आगे वाले पोस्टर पर पठान का बॉयकाट (Boycott Pathan) लिखा था। इन्होंने बॉलीवुड एक्टर के कुछ पोस्टर सड़क पर चिपका कर उस पर जूते भी बरसाये। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता प्रिंटू भाटी के नेतृत्व में  नारेबाजी करते हुए शाहरूख खान का एक पुतला भी जलाया।

अमरोहा। स्थानीय हिन्दू सगठन सड़कों पर उतर गये हैं। उन्होने शाहरुख खान की फ़िल्म पठान का बॉयकाट (Boycott Pathan) का आह्वान किया। उन्होने कहा कि देश में किसी भी सूरत में भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमरोहा जनपद के गजरौला में भाजपा व हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होने शाहरुख की पठान फ़िल्म के विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय व हिन्दू संस्कृति का अपमान करने पर देश भर में फिल्म पठान के बॉयकाट का आह्वान किया।

यह भी पढेंः Bulldozer Action:उत्तराखंड में कब्रों-मजारों पर चला बुलडोजर, धामी बोले-अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा

प्रदर्शनकारी अमरोहा के नगर गजरौला के चौपला से होते हुए इंद्रा चौक पहुंचे। यहां उन्होने शाहरुख खान के  बॉलीवुड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता अपने हाथों में फ़िल्म पठान के पोस्टर भी लेकर चल रहे थे। प्रदर्शकारियों के आगे वाले पोस्टर पर पठान का बॉयकाट (Boycott Pathan) लिखा था। इन्होंने बॉलीवुड एक्टर के कुछ पोस्टर सड़क पर चिपका कर उस पर जूते भी बरसाये। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता प्रिंटू भाटी के नेतृत्व में  नारेबाजी करते हुए शाहरूख खान का एक पुतला भी जलाया।

पिंटू भाटी का कहना है कि शाहरूख खान ने इस फ़िल्म में हिंदुओं की आस्था पर चोट की है। साथ ही सनातन धर्म के प्रतीक भगवा रंग का मजाक उड़ाकर अपमान किया है। इस अपमान को देश का हिन्दू कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने देशवासियों को इस फिल्म को न देखने व शाहरुख का विरोध करने का आह्वान किया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button