CM Mohan Yadav: दिल्ली में जब सीएम यादव ने नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से की मुलाकात

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम नेताओं से मुलाकात की। सबसे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश भवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री एल. मुरुगन से भी मिले। इन सभी मुलाकातों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री यादव की अगली मुलाकात थी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से, जो महाराष्ट्र सदन में हुई। इस दौरान सीएम यादव ने उन्हें उपराष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निश्चित ही आपका कार्यकाल संसदीय लोकतंत्र को नए आयाम प्रदान करेगा।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ऐतिहासिक शपथ समारोह में लेंगे हिस्सा
सीएम यादव शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। यह समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है।
भारी मतों से जीते राधाकृष्णन
9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के बड़े अंतर से हराया। कुल 788 सदस्यों में से 767 ने मतदान किया, जिसमें राधाकृष्णन को उम्मीद से अधिक 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को केवल 300 वोट प्राप्त हुए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
महाराष्ट्र से इस्तीफा, गुजरात के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार
चुनाव जीतने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
इस जीत और नई जिम्मेदारी ने भारतीय राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। अब सभी की निगाहें राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति कार्यकाल पर टिकी हैं।
उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के बाद सीपी राधाकृष्णन का महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Gujarat Governor Acharya Devvrat) को महाराष्ट्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) कल यानी 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएंगी।

