Punjab Flood Relief: पंजाब के साथ खड़ा हुआ रिलायंस, अनंत अंबानी ने दिया भरोसे का संदेश

Punjab Flood Relief: पंजाब के कई जिलों में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों परिवार अपने घर, व्यवसाय और आजीविका गंवा चुके हैं। इस संकट की घड़ी में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कंपनी ने 10 सूत्रीय राहत योजना के तहत अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे अधिक प्रभावित गांवों में ज़मीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
पढ़े : Punjab Flood Relief Fund: 1600 करोड़ सिर्फ ‘टोकन मनी’? बाढ़ राहत पर केंद्र-राज्य में फिर खिंची रेखा
अनंत अंबानी का भावुक संदेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने इस मौके पर एक भावुक बयान देते हुए कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं। कई परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पंजाब के साथ खड़ा है। हम हर संभव मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।”
उनका यह बयान लोगों के लिए न केवल सहानुभूति का प्रतीक बना, बल्कि यह एक बड़ी कंपनी की सामाजिक ज़िम्मेदारी की मिसाल भी पेश करता है।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
10 सूत्रीय राहत योजना – एक नज़दीकी नज़र
रिलायंस की राहत योजना में अब तक 10,000 से अधिक प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। विशेष रूप से उन परिवारों में, जहां महिलाएं या बुजुर्ग मुखिया हैं, उन्हें 5,000 रुपये के वाउचर दिए गए हैं ताकि वे स्वयं अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सामग्री खरीद सकें।
- सामुदायिक रसोई के लिए राशन की आपूर्ति
- पोर्टेबल वॉटर फिल्टर के ज़रिए शुद्ध पेयजल
- हर परिवार को स्वच्छता किट का वितरण
- जल स्रोतों का कीटाणुशोधन
- बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए तिरपाल, बिस्तर, मच्छरदानी और अन्य सामग्री का वितरण
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पशुधन की रक्षा भी बनी प्राथमिकता
बाढ़ से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि पशुधन भी प्रभावित हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग की साझेदारी से पशुओं के लिए राहत कार्य शुरू किए गए हैं:
- 3,000 चारे (सिलेज) के बंडल अब तक वितरित
- 5,000 मवेशियों के लिए दवाइयों और टीकों के साथ पशु चिकित्सा शिविर
- मरे हुए जानवरों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार, ताकि संक्रमण न फैले
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
जियो और रिलायंस रिटेल की सराहनीय भूमिका
जियो की पंजाब टीम भी बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय है। एनडीआरएफ के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे संचार व्यवस्था पटरी पर लौटे। टीम राज्य भर में 100% कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में जुटी है।
वहीं, रिलायंस रिटेल ने 21 आवश्यक वस्तुओं से भरे सूखा राशन और स्वच्छता किट भेजने की व्यवस्था की है, ताकि प्रभावित लोगों की दैनिक ज़रूरतें पूरी हो सकें।
मानवता की मिसाल बना रिलायंस
जहां एक ओर सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में लगे हैं, वहीं रिलायंस जैसी निजी संस्था का यह योगदान मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है। अनंत अंबानी का स्पष्ट संदेश है कि “हम इस मुश्किल वक्त में पंजाब के साथ हैं और अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।”

