MP News: भैंसोला पहुंचे मुख्यमंत्री, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को धार जिले के ग्राम भैंसोला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री 17 सितंबर को यहां पीएम मित्रा पार्क का भूमि-पूजन करेंगे और स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत भी करेंगे।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन में कोई कमी न रह जाए और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
पढ़े : CM Mohan Yadav: दिल्ली में जब सीएम यादव ने नए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से की मुलाकात
पीएम मित्रा पार्क बनेगा विकास का नया केंद्र
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भैंसोला क्षेत्र कपास उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और पीएम मित्रा पार्क की स्थापना से कपास आधारित उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इससे न केवल क्षेत्रीय विकास होगा, बल्कि 6 लाख किसानों को अप्रत्यक्ष और 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
डॉ. यादव ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां पीएम मित्रा पार्क का भूमि-पूजन होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को मूर्त रूप देगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सोयाबीन फसल नुकसान पर तुरंत सर्वे के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन जिलों में सोयाबीन की फसल में मोजेक बीमारी के कारण नुकसान हुआ है, वहां तुरंत सर्वे कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि मुआवजे की प्रक्रिया को भी त्वरित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, चैतन्य कुमार काश्यप, निर्मला भूरिया, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद सुधीर गुप्ता, हितानंद शर्मा सहित कई विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की इस समीक्षा यात्रा से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के दौरे को एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रही है और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हलचल तेज़ हो गई है। भैंसोला में सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा। साथ ही फसलों के नुकसान पर तत्काल सर्वे के निर्देश भी दिए।

