CM Nayab Singh Saini Hisar Visit: हरियाणा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, 21 सितम्बर से 4227 टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू

CM Nayab Singh Saini Hisar Visit: हरियाणा सरकार ने राज्य में टूटी और जर्जर सड़कों की हालत सुधारने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है। रविवार, 21 सितम्बर से पूरे राज्य में 4227 सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होंगे। इस महाअभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान करेंगे।
9410 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण
इस परियोजना के तहत 9410 किलोमीटर लंबी सड़कों की कार्पेटिंग, मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए कुल 4827 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। यह कार्य कई विभागों की समन्वित योजना के तहत किया जाएगा।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
इन विभागों की सड़कों का होगा निर्माण
- लोक निर्माण विभाग (PWD) – 2285 सड़कें
- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) – 549 सड़कें
- शहरी स्थानीय निकाय विभाग – 347 सड़कें
- पंचायती राज विभाग – 276 सड़कें
- एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड – 498 सड़कें
- एचएसआईआईडीसी – 272 सड़कें
इन सभी सड़कों का कार्य आगामी कुछ महीनों में पूरा किया जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
110 सड़कों पर काम को हरी झंडी
रविवार को जिन सड़कों पर कार्य की शुरुआत होगी, उनमें 110 सड़कें ऐसी हैं जिनके टेंडर पहले ही हो चुके हैं और कार्य भी अलॉट किया जा चुका है। इनमें शामिल जिलों की संख्या और सड़कें इस प्रकार हैं:
- अंबाला, रोहतक – 9-9 सड़कें
- भिवानी, कुरुक्षेत्र – 8-8 सड़कें
- जींद, पलवल, कैथल – 6-6 सड़कें
- गुरुग्राम, सोनीपत – 5-5 सड़कें
रेवाड़ी, सिरसा, पानीपत, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, नूंह, झज्जर, चरखी दादरी – 4-4 सड़कें
- करनाल, यमुनानगर – 3-3 सड़कें
- पंचकूला – 2 सड़कें
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जनता को मिलेगा बेहतर सड़क नेटवर्क
राज्य सरकार का यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में आवागमन को सुगम बनाएगा। साथ ही, बरसात से खराब हुई सड़कों की हालत सुधरेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह पहल हरियाणा को बेहतर सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे की ओर एक मजबूत कदम है।

