MP News: हरदा दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसानों को मुआवजे का आश्वासन

MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को हरदा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने उन्हें बताया कि हालिया बारिश के कारण सोयाबीन और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिसके लिए सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि “फसल का सर्वे सेटेलाइट के माध्यम से कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी।
पढ़े : MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर पलटवार, “बहनों को बदनाम करने वालों को चप्पल दिखाएं”
ग्राम बावड़िया में शोकसभा में शामिल हुए शिवराज
अपने दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ग्राम बावड़िया भी पहुंचे, जहां वे एक शोकसभा में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना को लेकर की शिकायत
दौरे के दौरान छीपानेर गांव की महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की कि उन्हें लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर शिवराज सिंह ने तुरंत जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि पात्र सभी बहनों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
फसल खरीदी और पंजीकरण को लेकर उठी मांगें
किसानों ने यह भी मांग की कि सोयाबीन और मक्का की खरीदी को समर्थन मूल्य पर शुरू किया जाए और पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि “फसल खरीदी राज्य सरकार का कार्य है, लेकिन केंद्र से अनुमति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा।”
कृषि यंत्रों पर जीएसटी घटाने की बड़ी घोषणा
किसानों को राहत देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 22 सितंबर से कृषि यंत्रों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दी गई है। इससे किसानों को ट्रैक्टर आदि पर 23,000 से 63,000 रुपये तक की सीधी बचत होगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
किसानों के लिए संवेदनशीलता और समाधान की भावना
हरदा दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा,
“किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। सरकार पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।”
यह दौरा न केवल किसानों की समस्याएं जानने और उन्हें राहत का भरोसा देने का माध्यम बना, बल्कि आने वाले समय में कृषि सुधारों की झलक भी दिखा गया।

