Governor Gulab Chand Kataria: बाढ़ पीड़ितों की सेवा में स्वामी मोहन दास आश्रम पहुंचे राजयपाल, 10 ट्रकों में भेजी गई राहत सामग्री

Governor Gulab Chand Kataria: शनिवार को स्वामी मोहन दास महाराज आश्रम, जालंधर में एक ऐतिहासिक और परोपकारपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के ट्रस्टियों, भक्तों और अनुयायियों ने फिरोजपुर और फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में 10 ट्रकों में गद्दे, कंबल, चादरें, तकिए, बर्तन, दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरत की लाखों रुपये की सामग्री भेजी गई। यह सहायता एक सच्ची सेवा और मानवीय करुणा का उदाहरण बनी।
गुरु मां सोमा देवी की अध्यक्षता में भव्य आयोजन
इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता 1008 स्वामी मोहन दास महाराज के आशीर्वाद से प्रमुख गद्दीनशीन गुरु मां सोमा देवी ने की। उनके साथ गद्दीनशीन उमा ज्योति, अध्यक्ष लवनेंद्र वर्मा, मन्नी वर्मा, राजीव बेरी, पदम पांडे, विनय अरोड़ा, हरनेक सिंह ढिल्लों, अचल गुप्ता, प्रिंसिपल सुमन मल्होत्रा, डा. अनिल ज्योति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई राहत ट्रकों को हरी झंडी
ध्वज-प्रस्थान समारोह का आयोजन बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया गया।
उन्होंने आश्रम के इस प्रयास की दिल से सराहना करते हुए कहा, “आपदा में मदद करने में पंजाबियों का कोई मुकाबला नहीं। वे मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहते हैं।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्कूल के बच्चों को मिला प्रेरणादायक अनुभव
इस अवसर पर स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल के विद्यार्थी, प्रिंसिपल जतिंदर कौर मान और समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस सामाजिक सेवा के ऐतिहासिक क्षण को न केवल नजदीक से देखा, बल्कि राज्यपाल के आशीर्वचन भी प्राप्त किए, जिससे उनमें सेवा और करुणा की भावना और भी प्रबल हुई।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
समाज सेवा में अग्रणी रहा है आश्रम
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि स्वामी मोहन दास आश्रम न केवल धर्म और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है, बल्कि आपदा और संकट के समय मानवता की सेवा में भी सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आश्रम की इस प्रेरणादायक भावना को आगे बढ़ाएं और समाज की सेवा में योगदान दें।
यह आयोजन न केवल राहत पहुंचाने की पहल थी, बल्कि मानवता, एकता और सहयोग की भावना को भी उजागर करता है। आश्रम द्वारा किया गया यह प्रयास निस्संदेह एक मानवीय मिसाल बन गया है।

