CM Nitish Kumar reached the hospital to know the condition of Lalu Yadav
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पारस अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। चिकित्सकों ने नीतीश कुमार को बताय कि लालू प्रसाद यादव की स्थिति खतरे से बाहर और इनके क्रिएटिनिल लेवल और शुगर भी नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालू जी का स्वास्थ्य पहले के बेहतर ठीक है, फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट से मुख्तार अब्बास नक़वी और जदयू कोटे के मंत्री आरसीपी सिंह ने दिये इस्तीफे
बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को यहां पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे आईसीयू में हैं। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य और इलाज को लेकर बराबर निगरानी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद की जल्द ही सामान्य स्थिति हो जाएगी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

