
CM yogi Ghaziabad visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गाजियाबाद के बदलते स्वरूप पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस गाजियाबाद की पहचान कभी बदमाशों और गैंगस्टरों से होती थी, वह अब विकास की नगरी बन गया है। यह बयान उन्होंने ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे बदलावों की सराहना की।
पढें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 अफसरों पर गिरी गाज, कई का हुआ प्रमोशन
गाजियाबाद या नोएडा में कोई सीएम रात नहीं रुकता
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब यह माना जाता था कि गाजियाबाद या नोएडा में कोई मुख्यमंत्री रात नहीं रुकता, क्योंकि ऐसा करने से उनकी कुर्सी चली जाती थी। उन्होंने इस धारणा को तोड़ते हुए बताया कि अब गाजियाबाद में विकास की बयार बह रही है और यहां का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है।
उपलब्धियों और विकास का दावा
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी को ‘बाधा राज्य’ माना जाता था, लेकिन अब यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने गाजियाबाद को औद्योगिक और शैक्षणिक हब बताते हुए कहा कि यहां देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, हाइवे, रेलवे और रैपिड रेल जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र की पहचान बदल रही हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
उन्होंने यह भी दावा किया कि 2014 के बाद से भारत तेजी से आगे बढ़ा है और जल्द ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अब 70% से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है, जबकि पहले यह केवल 14% तक ही सीमित था।
2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए पांच प्रणों को दोहराया, जिनमें विरासत का सम्मान, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, सुरक्षा बलों का आदर, सभी का प्रयास-सभी का विकास, और हर नागरिक की ईमानदार भूमिका शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए 12 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके अभी से रोडमैप तैयार करना होगा, ताकि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में यूपी निर्णायक भूमिका निभा सके।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

