
UPSSSC Exam 2025 Dates: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी तीन अहम भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। इन परीक्षाओं में फॉरेस्ट गार्ड (forest guard), आशुलिपिक और नक्शानवीस-मानचित्रक (Stenographer and Cartographer) की मुख्य परीक्षा शामिल है। आयोग ने बताया कि ये सभी परीक्षाएं नवंबर 2025 में आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक नोटिस आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है।
पढें: यूपी में अस्थायी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, नया कानून लागू,जानिए सारे नियम
कौन सी परीक्षाएं कब होंगी?
आयोग ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि सबसे पहले फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (wild life protector) की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 9 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर 2025 को एक ही दिन में दो परीक्षाएं होंगी। सुबह की पाली में नक्शानवीस और मानचित्रक की परीक्षा होगी, जबकि दोपहर की पाली में स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा (Stenographer Main Exam) आयोजित की जाएगी।
फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक परीक्षा – 9 नवंबर, सुबह 10 से 12 बजे तक
नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा – 23 नवंबर, सुबह 10 से 12 बजे तक
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा – 23 नवंबर, दोपहर 3 से 5 बजे तक
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस बार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 709 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें से
693 पद वनरक्षक के लिए
16 पद वन्य जीव रक्षक के लिए रखे गए हैं।
यह भर्ती वर्ष 2023 में निकाली गई थी और अब इसकी मुख्य परीक्षा आयोजित होने जा रही है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की लंबाई मापी जाएगी।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तय की गई है।
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर रखी गई है।
जो उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा करेंगे और लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाएंगे, वही अगले चरणों तक पहुंच पाएंगे।
यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 का इंतजार
यूपीएसएसएससी ने इस साल भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन किया। लाखों युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। आयोग ने इसकी आंसर-की पहले ही जारी कर दी है और अब सभी को रिजल्ट का इंतज़ार है। रिजल्ट आने के बाद पीईटी के आधार पर करीब 44,778 पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। इनमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट , मत्स्य अधिकारी (Fisheries Officer) , तकनीकी सेवाएं और फार्मासिस्ट जैसे कई पद शामिल होंगे।
क्या करें अभ्यर्थी?
जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब तेजी से अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। नवंबर तक का समय पढ़ाई को अंतिम रूप देने और मॉक टेस्ट करने के लिए सबसे अच्छा है। खासकर फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक तैयारी पर भी ध्यान देना होगा, ताकि वे आसानी से फिजिकल टेस्ट में पास हो सकें।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

