Coconut water in winter: सर्दियों में नारियल पानी पीना सुरक्षित है या नहीं? जानिए फायदे, सही समय और जरूरी सावधानियां
Coconut Water in Winter: नारियल पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और मिनरल्स शरीर को मजबूत बनाते हैं। डॉक्टरों और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में भी नारियल पानी का सेवन सुरक्षित है, बशर्ते इसे सही तरीके से पिया जाए। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, ऐसे में नारियल पानी शरीर को अंदर से पोषण देकर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
Also Read: महंगे सुपरफूड्स नहीं, सेहत का खजाना हैं भुने चने और किशमिश
सर्दियों में नारियल पानी पीने का सही समय
गर्मियों में नारियल पानी सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दियों में सुबह इसका सेवन करने से बचना चाहिए। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे दोपहर के समय पीना ज्यादा बेहतर होता है, जब धूप निकल चुकी हो और शरीर का तापमान स्थिर हो। इससे ठंड लगने या सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती।
ठंड के मौसम में नारियल पानी कैसे पिएं?
सर्दियों में नारियल पानी को फ्रिज में रखकर बिल्कुल न पिएं। बहुत ठंडा नारियल पानी गले और छाती में परेशानी पैदा कर सकता है। हमेशा इसे नॉर्मल टेम्परेचर पर ही पिएं। चाहें तो इसे निकालकर कुछ देर कमरे के तापमान पर रख सकते हैं। इससे खांसी, जुकाम और गले की खराश का खतरा कम रहता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सर्दियों में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी
ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है, जिस वजह से लोग पानी कम पीते हैं। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। नारियल पानी इस समस्या का बेहतरीन समाधान है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है, जिससे थकान और कमजोरी नहीं होती।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पाचन और सर्दी-खांसी में फायदेमंद
नारियल पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है। सर्दियों में अगर इसे सही मात्रा और सही तापमान पर पिया जाए, तो यह सर्दी, खांसी, गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। यह शरीर को अंदर से फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखता है।

