ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Congress की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु, अठावले बोले- राहुल को कांग्रेस जोड़ो यात्रा की जरुरत  

कन्याकुमारी: कांग्रेस(Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ किया। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा करीब 3570 किलो मीटर की होगी। यह यात्रा तमिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरु होकर जम्मू कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। कांग्रेस की यह यात्रा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मप्र, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से होती हुई जम्मू कश्मीर के जम्मू में जाकर समाप्त होगी।

यह भी पढेंः सांसद मनोज तिवारी का आप पर हमला- पाप के कारण सिसोदिया के चेहरे का उड़ा है रंग

देश के 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा कुल बीस शहरों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस (Congress) की इस में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल नेताओं को भारत यात्री का नाम दिया है। इनकी भारत यात्रियों की संख्या 120 होगी। यात्रा का उद्देश्य वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।   

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले

उधर भाजपा ने कांग्रेस (Congress) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए इसे एक परिवार बचाओं यात्रा का नाम दिया है। केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो यात्रा’ है। कांग्रेस ने हमेशा से देश को तोड़ने का काम किया है।

आजादी से समय देश तोड़ा और फिर बंगला देश बनाकर भारत के टुकड़े किये। उन्होने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरु करने चाहिए थे। लोग उनकी पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, ऐसे में उनकी यह यात्रा कितनी सफल होती है, यह आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button