Delhi Assembly Election 2025 Result:कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? बीजेपी चुनाव प्रभारी ने किया ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अब इसे लेकर भाजपा के दिल्ली चुनाव प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है।
Delhi Assembly Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अब इसे लेकर भाजपा के दिल्ली चुनाव प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है।
पढ़ें : BJP की प्रचंड जीत, हार गए केजरीवाल-सिसोदिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अब इसे लेकर भाजपा के दिल्ली चुनाव प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
10 दिन में सामने आएगा मुख्यमंत्री का नाम
भाजपा नेता जय पांडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम 10 दिनों में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद सबसे पहले कैबिनेट बैठक में यमुना की सफाई पर फैसला लिया जाएगा। जय पांडा ने 2 महीने पहले ये आंकड़ा दे दिया था कि भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
पढ़ें : दिल्ली में चला बीजेपी का जादू , केजरीवाल के हाथों से फिसली दिल्ली!
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान किया गया था, 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की गई। चुनावी रुझानों में ही नतीजों की तस्वीर साफ नजर आने लगी थी। शुरुआत में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही थी, लेकिन अंत में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए बाजी मार ली। दिल्ली की सत्ता पर 2013 से आम आदमी पार्टी का कब्जा था, इस बार भाजपा ने बाजी पलट दी है। भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर भाजपा ने वापसी की है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।
सीएम पद के दावेदार?
भाजपा की तरफ से सीएम का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि कई दिग्गज नेताओं के नामों को लेकर चर्चा है, जिन्हें भाजपा मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप सकती है। सीएम पद के दावेदारों में स्मृति ईरानी, परवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, बांसुरी स्वराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी का नाम शामिल है। हालांकि, किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV