Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

सावधान! देश के आधे से अधिक हिस्सों में कोहरे का कहर, आज बारिश बढ़ा सकती है ठंड

Weather Today: देश के कई हिस्सों में बढ़ती ठंड ने देशवासियों को हाल बेहाल की हुई है। देश के आधे से अधिक हिस्सो को भीषण ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख से लेकर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मणिपुर समेत 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में सोमवार का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बढ़ते ठंड और घने कोहरे ने देश में ट्रेन और हवाई सेवा को भी प्रभावित किया। सिर्फ दिल्ली में 80 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान पर असर पड़ा है। इन ट्रेनों की गति पर 1 से 6 घंटे तक में देरी हुई। वहीं ट्रेनों के अलावा 50 से अधिक उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

Also Read: Latest Hindi News Weather Today । News Today in Hindi

इन उड़ानों के आगमन-प्रस्थान के निर्धारित समय में 15 से 30 मिनट तक की देरी हुई। दिल्ली की बात करें तो सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन घोषित किया गया। सोमवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह इस साल जनवरी महीने में सुबह दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम गया था। दिल्ली में एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना रहा। सोमवार को कोहरे के साथ दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर धूप न निकलने के कारण ठिठुरन सी भी बनी रही। वहीं शाम होते ही ठंडक बढ़ गई।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना

बढ़ते ठंड के बीच आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय आसमान में कोहरा रह सकता है। दिन या शाम के समय हल्की बूंदाबादी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तामपान 6 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

बारिश के बाद तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने बारिश के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई है। अनुमान ये जताया जा रहा है कि दिल्ली में बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्यस्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अधिकतम तामपान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से बढ़कर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होन की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 14 जनवरी तक इनमें 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button