Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमनोरंजनराजनीति

लक्षद्वीप-मालदीव विवाद के बीच बुरी तरह फंसे रणवीर सिंह ! पोस्ट डालना पड़ गया भारी

Lakshadweep vs Maldives: रणवीर सिंह (ranveer singh on lakshadweep) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, मगर इसकी वजह से वो बुरे फंस गए। उन्होंने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया और करेक्शन करके नया पोस्ट शेयर किया, लेकिन फिर भी यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

मालदीव वर्सेस लक्षद्वीप विवाद के बीच रणवीर सिंह का पोस्ट वायरल

अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार सहित तमाम बॉलीवुड सिलेब्स की तरह रणवीर सिंह (ranveer singh on lakshadweep) ने भी इंडियन आइलैंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के कैंपेन में हिस्सा लिया। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट को तब डिलीट कर दिया, जब लोगों ने प्वॉइंट आउट किया कि उन्होंने मालदीव की फोटो शेयर की है। इस समय पूरे देश में मालदीव वर्सेस लक्षद्वीप ट्रेंड हो रहा है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की कुछ फोटोज शेयर की थीं, इसके बाद ही राजनीतिक सियासत शुरू हुई थी। आइये जानते हैं कि रणवीर (ranveer singh on lakshadweep) ने क्या पोस्ट किया था और उन्होंने क्यों डिलीट कर दिया!

Also Read: Latest Hindi News Lakshadweep vs Maldives । News Today in Hindi

Ranveer Singh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( Twitter) पर लिखा, ‘इस साल आइए 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का अनुभव करने के बारे में बनाएं। हमारे देश में समुद्र तटों और सुंदरता को देखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। चलो इंडिया के आइलैंड को तलाशते हैं। चलो भारत देखें।’
लक्षद्वीप (lakshadweep) के सपोर्ट में अमिताभ बच्चन ने पोस्ट, कर कहा ‘हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये…’

लक्षद्वीप (lakshadweep) के सपोर्ट में अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक इन बॉलीवुड सितारों ने पोस्ट कर कहा- गरिमा पहले है!

रणवीर से हो गई गलती!

अभिनेता रणवीर सिंह (lakshadweep) ने जैसे ही ये पोस्ट साझा किया, यूजर्स ने तुरंत नोटिस कर लिया कि उन्होंने इस कैप्शन के साथ जो तस्वीरें शेयर की है, वो लक्षद्वीप या भारत के किसी आइलैंड की नहीं है, बल्कि मालदीव की है। एक यूजर ने लिखा, ‘मालदीव की फोटो शेयर करके तुम इंडियन आइलैंड को प्रमोट कर रहे हो।

रणवीर ने डिलीट किया पोस्ट

पोस्ट वायरल होने के बाद अभिनेता रणवीर (ranveer singh on lakshadweep) ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। और उसे फिर से शेयर किया। इस बार बिना किसी फोटो के। करेक्शन के बाद भी यूजर्स ने उन्हें नहीं बख्शा और लिखा, ‘हटाने के लिए बहुत देर हो चुकी है। इंटरनेट हमेशा जीतता है।’

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

वेकेशन के लिए रवाना हुए रणवीर

रणवीर सिंह (ranveer singh on lakshadweep) उन बॉलीवुड सिलेब्स में से एक हैं, जो वेकेशन के लिए ज्यादातर मालदीव जाना पसंद करते हैं। रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों हॉलिडे पर गए हैं। कहां गए हैं, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इन सिलेब्स ने भी किया सपोर्ट

अमिताभ बच्चन, सलमान खान, श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार और वरुण धवन सहित तमाम हस्तियों ने ‘लक्षद्वीप घूमने के कैंपेन’ में हिस्सा लिया था। साथ ही PM मोदी का सपोर्ट किया था।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर की थी लक्षद्वीप की फोटोज

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने वहां के खूबसूरत समुद्र तटों की तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही अपने अद्भुत एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया था। उन्होंने वहां पर स्नॉर्कलिंग भी की थी। पीएम मोदी के पोस्ट के बाद ही राजनीतिक सियासत शुरू हुई थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह नजर आएगे। इसके अलावा वो फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में भी हैं। वो डायरेक्टर एस शंकर की मूवी में भी दिखाई देंगे।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button