Delhi News: दिल्ली के गांवों में 10 साल की उपेक्षा का खुलासा! मंत्री कपिल मिश्रा बोले- अब नहीं रुकेगा विकास

Delhi News: दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दस वर्षों से जारी उपेक्षा की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं। टूटी हुई चौपालें, उबड़-खाबड़ सड़कें, जल निकासी की खराब व्यवस्था और अंधेरे में डूबे गांव… इन हालातों को देख विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने साफ कहा – “अब यह स्थिति और नहीं चलेगी। हर गांव का कायाकल्प तय समयसीमा में किया जाएगा।”
ग्रामीण दौरे की शुरुआत डाबरी गांव से
दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने द्वारका विधानसभा क्षेत्र के डाबरी, नसीरपुर, मंगलापुरी और सागरपुर गांवों का दौरा किया। इस मौके पर विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत और कुलदीप सोलंकी भी मौजूद रहे। डाबरी गांव से दौरे की शुरुआत करते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि यह दौरा गांवों की जमीनी सच्चाई को जानने का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि पिछले एक दशक में यहां किसी मंत्री ने दौरा तक नहीं किया। लोगों ने स्ट्रीट लाइट खराब होने, जल-सुविधा के अभाव, टूटी चौपालों और बदहाल सड़कों की समस्याएं सामने रखीं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक विकास कार्य – सड़क, नाली, पानी, सीवर और स्ट्रीट लाइट्स – को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अब हर गांव में विकास होगा और उपेक्षा की राजनीति का अंत होगा।
छठ घाट का होगा पुनर्निर्माण, भव्य आयोजन की तैयारी
निरीक्षण के दौरान सागरपुर पार्क स्थित छठ घाट की दुर्दशा भी सामने आई। यह घाट पिछले सात वर्षों से बंद था। मंत्री ने घोषणा की कि इस वर्ष छठ पूजा यहीं आयोजित की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों से हरियाणा से आने वाली नहर के किनारे एक भव्य अस्थायी घाट भी बनाया जाएगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सेवा पखवाड़े में ग्रामीणों के लिए विशेष कार्यक्रम
आगामी सप्ताह से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत दिल्ली सरकार सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर गांवों में विशेष कार्यक्रम करेगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान और सेवा-भावना को मजबूती देगी।

