Delhi Traffic Challan Rules 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए ट्रैफिक चालान नियमों के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। (PC - Live Hindustan)
Delhi Traffic Challan Rules 2026: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना अब महंगा पड़ सकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए डिजिटल चालान सिस्टम की घोषणा करते हुए साफ किया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली यातायात चालान नियम 2026 (Delhi Traffic Challan Rules 2026) के तहत, हर चालान का निपटारा तय समय सीमा के अंदर करना होगा। अगर कोई व्यक्ति समय पर चालान नहीं भरता या आपत्ति दर्ज नहीं कराता है, तो चालान अपने आप स्वीकार हो जाएगा। नए सिस्टम का मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन को भी मजबूत करना है। सरकार का दावा है कि इससे हादसे कम होंगे और डिजिटल ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी।
Read : दिल्ली AC ब्लास्ट में खत्म हुआ पूरा जैन परिवार, आखिरी वीडियो कॉल सुन रो पड़े लोग, सीएम ने जताया दुख
अब पूरा प्रोसेस होगा डिजिटल
सरकार ने साफ किया है कि नया सिस्टम पूरी तरह से डिजिटल और मॉडर्न होगा। ट्रैफिक पुलिस अब कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग सिस्टम की मदद से अपने आप चालान काट सकेगी। दिल्ली यातायात चालान नियम 2026 (Delhi Traffic Challan Rules 2026) के तहत, चालान की जानकारी तीन दिन के अंदर ऑनलाइन भेजी जाएगी, जबकि फिजिकल नोटिस 15 दिन के अंदर डिलीवर किए जाएंगे। सभी चालान का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर स्टोर किया जाएगा। गाड़ी मालिकों को सलाह दी गई है कि वे समय पर नोटिफिकेशन पाने के लिए अपने मोबाइल नंबर और पते अपडेट रखें।
45 दिन का समय दिया जाएगा
नए सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव 45 दिन की टाइम लिमिट है। अगर किसी व्यक्ति का चालान कटता है, तो उसके पास दो ऑप्शन होंगे या तो फाइन भरें या ऑनलाइन पोर्टल पर सबूत के साथ ऑब्जेक्शन फाइल करें। दिल्ली यातायात चालान नियम 2026 (Delhi Traffic Challan Rules 2026) के मुताबिक, अगर 45 दिनों तक कोई एक्शन नहीं लिया जाता है, तो चालान अपने आप वैलिड माना जाएगा। इसके बाद, व्यक्ति को 30 दिनों के अंदर पेमेंट करना होगा। अगर ऑब्जेक्शन रिजेक्ट हो जाता है, तो चालान अमाउंट का 50 परसेंट जमा करके चालान को कोर्ट में चैलेंज किया जा सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन
सरकार ने बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। अगर कोई व्यक्ति एक साल में पांच या उससे ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसे सीरियस कैटेगरी में रखा जाएगा। ऐसे मामलों में, उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या कैंसिल किया जा सकता है। दिल्ली यातायात चालान नियम 2026 (Delhi Traffic Challan Rules 2026) का मकसद सिर्फ फाइन बढ़ाना नहीं है, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। सरकार मानती है कि बिना सख्ती के रोड सेफ्टी पक्का करना मुश्किल है।
समयसीमा पार होते ही शुरू होगा ऑटो-एक्शन
नए सिस्टम की सबसे खास और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बात ऑटो-एक्शन सिस्टम है। अगर तय समय में चालान नहीं भरा गया तो रोज इलेक्ट्रॉनिक नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद गाड़ी से जुड़ी कई सर्विस रोक दी जाएंगी। दिल्ली यातायात चालान नियम 2026 (Delhi Traffic Challan Rules 2026) के तहत गाड़ी का टैक्स पेमेंट, लाइसेंस रिन्यूअल और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जैसी सर्विस रोकी जा सकती हैं। जरूरत पड़ने पर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई भी हो सकेगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रोड सेफ्टी पर बड़ा असर
दिल्ली सरकार का दावा है कि नए सिस्टम से ट्रैफिक कानून लागू करने में सुधार होगा और एक्सीडेंट कम होंगे। चालान अब सीधे गाड़ी के रजिस्टर्ड मालिक को जारी किए जाएंगे और SMS या ईमेल से तुरंत जानकारी दी जाएगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिल्ली यातायात चालान नियम 2026 (Delhi Traffic Challan Rules 2026) दिल्ली के ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह बदल सकता है। इससे न सिर्फ लोगों में नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि डिजिटल गवर्नेंस भी मजबूत होगा।
सरकार की जनता से अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और समय पर अपना जुर्माना भरें। सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और अनुशासित सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए है।

