ट्रेंडिंग

एक बार फिर लड़की की चीख से कांप उठी दिल्ली, हिला देगी आपको ये वारदात

Woman kidnapping call: राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिससे समूचे देश में सनसनी फैल गई। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। घटना जो लगती तो किसी फिल्म की तरह लेकिन ये कोई फिल्म नही बल्कि हकीकत है। जहां बीती रात कुछ बदमाश सड़क पर अपनी रहीसियत का परिचय दे रहें थें।

दरअसल ये वारदात राजधानी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की है। जहां दरमियानी रात करीब 1 बजे कार सवार बदमाश गाड़ी में 2 लड़कियों को लिए हुए तेज रफ्तार में भगाते हुए देखे गए जहां बीती रात को लड़कियां चीखती चिल्लाती रही। लेकिन उन दरिंदो का दिल तनिक भी नही पसीजा। बार बार लड़किया एक ही आवाज दे रही थी छोड दों और जाने दो लगातार मदद की गुहार लगा रहीं थी। बदमाशों की कार नही रूकी।

इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि प्रत्यक्षदर्शी जो युवक ध्रुव और कुमार थे उनके मुताबिक गाड़ी चलाने वाला युवक ग्रे रंग की आई 10 कार चला रहा था। कार मे एक लड़की आगे बैठी थी तो दूसरी लड़की पीछे बैठी थी। दोनों लगातार चिल्ल्ते जा रही रही थी। दोनो बाहर निकलने के लि छटपटा कर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। कार में बैठे लोग उन्हें अपनी ओर खीचने में लगे हुए थे। आगे बैठी युवती भी बार बार कार से कूदने की कोशिश कर रही थी। कार में लगातार खीचातानी हो रही थी। लेकिन कार सवारों ने अपनी कार नही रोकी और आईएन की ओर चला गया।

पुलिस इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। जिसमें बीती रात जो कुछ भ कैमरे में कैद हो गया। कैमरे में कैद पूरा घटनाक्रम  चीख चीख कर गवाही दे रहा है। उसमे साफ तौर पे देखा जा सकता है कि भूरे रंग की कार  वहां पर थी जिसका बायां दरवाजा खुला हुआ था। लड़की मदद के लिए चिल्ला  रही थी।

वही इस पूरे घटना क्रम में दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस पर अभी किसी भी तरह की पुष्टी नही की जा सकती है। स्थिति कुछ  भी साफ नही है। सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है यह शायद परिचित लोगों के बीच का या फिर शायद कुछ और भी मामला हो सकता है। लेकिन दिल्ली पुलिस जल्द इसका पता लगाने की कोशिश करेगी।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button