न्यूज़बड़ी खबरराजनीति

राहुल गांधी की लंबी विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल, रहस्यों से क्यों भरा रहा दौरा ?

Rahul gandhi foreign trips: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा के बाद आज देर शाम भारत लौटने वाले हैं। कांग्रेस सूत्र ने इसकी जानकारी दी। यह कोई संयोग नहीं है कि राहुल गांधी अमेरिका से अपना दौरा खत्म कर उस समय भारत लौट रहे हैं, जब PM मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। इसी पर अब बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं। BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं?

राहुल गांधी की यात्रा या रहस्य

अमित मालवीय ने एक ट्विट में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी एजेंसियों और भारत के विरोधी समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर सवाल उठाती हैं।

30 मई को अमेरिका गए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठत स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद किया था।इसके अलावा उन्होंने वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया था।

BJP ने राहुल गांधी के विदेश दौर पर उठाया सवाल

वहीं बीजेपी ने सवाल पूछा है कि राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्विट में लिखा है कि कांग्रेस नेता की विदेश यात्रा का बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है। अमित मालवीय ने पूछा है कि विदेशी एजेंसियों और भारत के विरोधी समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं?

विवादों में राहुल गांधी का दौरा

राहुल गांधी का कैलिफोर्निया की फैमस स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में लेक्चर देना उन पर काफी भारी पड़ गया था। उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता जाने पर सरकार को घेरा। अपने भाषण में राहुल ने कहा था कि भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है। संस्थानों पर बीजेपी का कब्जा है। हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेशों में सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button