न्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

देश के उच्च सदन का सच जहां 225 में 75 सांसद है दागी , बनाते है देश के लिए कानून !

Political News: एडीआर की रिपोर्ट से पता चलता है कि देश की मौजूदा राज्य सभा में 225 सदस्यों में 75 सांसद दागी है। इन दागियों पर हर तरह के गंभीर आरोप हैं। कोई बलात्कार का आरोपी है तो कोई हत्या का आरोपी। और इससे भी चौंकाने वाली बात है इनमे से अधिकतर करोड़पति है। हालांकि ऐसा कोई पहली बार देखने को नहीं मिल रहा है। यह स्थिति संसद की लगातार बनी हुई है। लोकसभा की हालत तो इससे भी बदतर है। और मजे की बात है देश के नेता हर बार चुनाव जीतते हैं और हमारे और आप के के लिए कानून बनाते हैं। जो खुद दागी हो वह दूसरे का दाग मिटाये क्या यह संभव है ? लेकिन मौजूदा राजनीति की यही दस्तूर है। इस खेल में कोई किसी से पीछे नहीं। दागी -दागी चिल्लाते रहिये लेकिन दागियों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है।

Also Read: Indian Political News | Latest News politic’s

अभी जो एडीआर की रिपोर्ट आयी है उसके मुताबिक 75 सांसदों पर गंभीर आरोप हैं। एक सांसद पर बलात्कार का आरोप है। आप कह सकते हैं कि बलात्कारी आरोपी संसद में कैसे हैं ? लेकिन इसका जवाब आप को कौन देगा ? जब आप सवाल करेंगे तो संभव है कि आप भी उनके झांसे में फंस जायेंगे। आप निरुत्तर होकर लौट जायेंगे। संसद बनाते समय यह माना गया था कि सदन में बैठने वाले उच्च गुण वाले लोग होंगे। पवित्र होंगे और समाज से सरोकार रखने वाले होंगे। कुछ सालों तक तो ऐसा ही सब कुछ चला। लेकिन जैसे -जैसे संसद की गरिमा गिरती गई और राजनीति पतित होती गई सब कुछ बदल गया। राजनीति बदली तो नेताओं के चाल और चिंतन भी बदले। पहले समाज सेवा की बात होती है लेकिन अब कारोबार की बात होती है। और इस खेल में कोई किसी से पीछे नहीं।


एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि दो सांसदों के खिलाफ हत्या का मामला चल रहा है। चार सांसदों पर महिला उत्पीड़न के गंभीर मामले भी चल रहे है। और सबसे बड़ी बात तो ये है कि राज्यसभा के इन आरोपी सांसदों पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं लगा रहा है। ये सारी बातें तो उन्होंने खुद अपने हलफनामे में ही दर्ज किया है। आप कह सकते हैं कि जो खुद आरोपी है उसकी हिम्मत कैसे होती है कि वह राज्यसभा में पहुंच जाते हैं। इसका उत्तर तो ये है, कि जब राजनीति ही गन्दी है तो नेताओं की गंदगी को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है । जो मंत्री है वह भी दागी है और जो पार्टी को चला रहे है उस पर भी कई आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में जिनके पास पैसे हैं वे पैसे लुटाकर, चंदे देकर संसद में पहुंच जाते हैं। जो रिपोर्ट है उसके मुताबिक 75 आरोपी सांसदों में से 41 पर जघन्य आरोप है। अगर ये आरोप किसी आम व्यक्ति पर लगाए जाए तो वह अभी जेल की सलाखों के पीछे होता और न जाने उसके साथ क्या कुछ नहीं होता। उसके दाग की चर्चा समाज में भी होती। लेकिन नेताओं के दाग तो अच्छे माने जाते है !

Read More: Latest Political News | Breaking News | Political News
राज्यसभा में बैठे इन दागी सांसदों में से 23 बीजेपी के हैं। इसके बाद कांग्रेस के भी 12 दागी सांसद हैं। इसी तरह टीएमसी के चार ,राजद के पांच ,भाकपा के चार ,आप के तीन ,जगन रेड्डी की पार्टी के तीन और एनसीपी के हैं। याद रहे इन सभी पार्टियों का जब दाग और अपराध से सामना होता है तो खूब शोर-शराबा करती है लेकिन अपने जेहन में कभी झांक कर नहीं देखती है । चुनाव के मौसम में ये सभी पार्टियां जनता के बीच जाती है और खुद को बड़ा ईमानदार और साफ़ बताती है लेकिन जनता के सामने यह नहीं कहती उनकी पार्टी में कैसे -कैसे सांसद हैं। लोकतंत्र का यह खेल भ्रमित करता है और लुभाता भी है।
इन सांसदों पर केवल आपराधिक दाग ही नहीं है। इनमें से कई सांसद करोड़पति भी हैं। कह सकते हैं कि संसद करोड़पतियों का क्लब है। आंध्रप्रदेश से 11 सांसद आते हैं। इनमें से पांच अरबपति है। तेलंगाना के तीन सांसद अरबपति है। महाराष्ट्र के 19 में से तीन संसद अरबपति हैं । इसी तरह दिल्ली के 7 सांसदों में से एक सांसद अरबपति हैं। इसी तरह हरियाणा के एक संसद अरबपति है तो वही मध्यप्रदेश के भी दो सांसद अरबपति हैं। पंजाब के भी एक सांसद अरबपति हैं। उत्तरप्रदेश के 30 सांसदों के पास 1941 करोड़ की संपत्ति है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button