Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य-शहर

Stone Pelting in Chhatarpur: धीरेंद्र शास्त्री का आया छतरपुर पुलिस थाने पथराव पर बयान

Dhirendra Shastri's statement on stone pelting at Chhatarpur police station

Stone Pelting in Chhatarpur: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस थाने पर हुए पथराव के मामले में अपना बयान दिया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना यह भी कहा, “भारत को भारत ही रहने दो, इसे बांग्लादेश मत बनाओ। भारत राम का और शांति का राष्ट्र है।”

इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, पुलिस प्रशासन पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गुरुवार को छतरपुर में सिटी कोतवाली थाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया और इस घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। छतरपुर की यह घटना पूरे प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बन गई है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने घटना के बारे में आगे कहा, “यह घटना निश्चित रूप से निंदनीय है। पुलिस हमारी रक्षा करती है और हम उन पर हमला करते हैं तो यह कार्य दर्शाता है कि शिक्षा का अभाव है, जो अशिक्षित है वह बहस करता है और जो शिक्षित है वह संवाद करता है।” उन्होंने कहा कि कानून की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि, भारत को भारत ही रहने दो, इसे बांग्लादेश या श्रीलंका बनाने की कोशिश मत करो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, पुलिस ने भी सहनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि, यह भी सिखाया गया है कि अगर गलत करोगे तो घर की छत से अलग कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ही हमारी सुरक्षा करती है और अगर पुलिस ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारी सुरक्षा कैसे करेगी।

मामला क्या है?

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के छतरपुर में रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान थाने पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button