ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन इन 3 स्थानों पर जरूर करें दीपदान, कभी नहीं होगी धन की कमी

Dhanteras Ke Upay: धनतेरस का त्योहार आपके धन में 13 गुना वृद्धि लेकर आता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से आपको उसका 13 गुना फल मिलता है और मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आपके परिवार पूरे साल कृपा बनाए रखती हैं। धनतेरस के दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। घर से आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस पर दीपदान करने का महत्वक शास्त्रों में विस्तार से बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर किन 3 स्थानों पर दीपदान करना चाहिए।
धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Dhanteras Ke Upay) को है। इसी दिन से 5 दिवसीय दीपावली महापर्व की शुरुआत होती है। घर में लक्ष्मी मां का वास होता है। इसी दिन धन्वंतरि वैद्य समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस (Dhanteras ) को धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी जी ( lakshmi ji) का पूजन करना चाहिए। आभूषण, बर्तन इत्यादि भी खरीदने का बहुत अच्छा मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें 3 गुना फलदायी (Dhanteras Ke Upay) होती हैं। धन त्रयोदशी के पूजन करने का मुहूर्त सायं 5.48 बजे से रात 7.45 बजे तक है। यदि प्रदोष काल में पूजन करना चाहते हैं, तो शाम 5.30 बजे से रात 8 बजे तक कर सकते हैं। इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Ke Upay) सुख समृद्धि लेकर आता है और इस दिन हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। मां लक्ष्मी कृपा हम सब पर होती है और हमें धन लक्ष्मीा की प्राप्ति होती है। धनतेरस (Dhanteras Ke Upay) पर दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस (Dhanteras Ke Upay) के दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। जिन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। इस दिन 13 दीपक जलाने चाहिए। अगर आप 13 दीए नहीं जला सकते तो घर के इन 3 स्था नों पर दीपक जरूर जलाएं, जिनसे आपके घर में धन वैभव बढ़ेगा।


पूजाघर में जलाएं अखंड दीपक

घर से निर्धनता दूर करने के लिए पूजाघर में धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाएं जो कि जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहना चाहिए। अगर भैयादूज तक अखंड दीपक जलाएं तो आपको और भी लाभ होगा और आपके घर से सभी वास्तुदोष दूर होंगे। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप सब पर बनी रहेगी।

ईशान कोण में जलाएं दीपक

Dhanteras के दिन ईशान कोण में गाय के घी का दीपदान करें। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का प्रयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। इस दीपक को संभव हो तो दीपावली के दिन तक जलाकर रखें। इससे आपके सौभाग्यद में वृद्धि होगी और मां लक्ष्मीक की कृपा प्राप्तड होगी।

काली गुंजा से करें यह उपाय

Dhanteras के दिन घर में तेल का दीप प्रज्वलित करें तथा उसमें 2 काली गुंजा डाल दें। गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिए, बुझना नहीं चाहिए। आपके घर में मां लक्ष्मीप की कृपा से अन्न और धन में वृद्धि होगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button