Drishyam 3 Cast: दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना आउट? जयदीप अहलावत की एंट्री ने मचाई हलचल
Drishyam 3 Update: अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘दृश्यम’ एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में है। बीते दिनों रिलीज़ हुए दृश्यम 3 के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अब फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है।
दरअसल, दृश्यम 3 में जहां एक तरफ अक्षय खन्ना की फीस को लेकर विवाद की चर्चा तेज़ है, वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने इस सस्पेंस थ्रिलर में जयदीप अहलावत की एंट्री कन्फर्म कर दी है। यही वजह है कि फैंस के बीच अब नए कयास और चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Yami Gautam On Bollywood: यामी गौतम ने बताया बॉलीवुड का दोगलापन, सुनाई करियर की सच्चाई
21 करोड़ फीस को लेकर फंसे अक्षय खन्ना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 2 में दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना ने दृश्यम 3 के लिए मेकर्स से करीब 21 करोड़ रुपये फीस की मांग की है। बताया जा रहा है कि अगर यह रकम नहीं दी जाती है, तो अक्षय खन्ना फिल्म से दूरी बना सकते हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक न तो अक्षय खन्ना और न ही मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत की एंट्री
इसी बीच दृश्यम 3 से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि जयदीप अहलावत को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए साइन कर लिया गया है। अपनी शानदार एक्टिंग और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले जयदीप की एंट्री को फिल्म के लिए बड़ा बूस्ट माना जा रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जयदीप अहलावत जनवरी 2026 से दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। उनका किरदार कहानी में एक नया मोड़ और सस्पेंस जोड़ने वाला बताया जा रहा है।
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की धुरंधर बनी 2025 की सबसे बड़ी हिट, कमाई पहुंची 970 करोड़
क्या जयदीप अहलावत ने किया अक्षय खन्ना को रिप्लेस?
जैसे ही जयदीप अहलावत की कास्टिंग की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गई है कि कहीं उन्होंने अक्षय खन्ना को रिप्लेस तो नहीं कर दिया। हालांकि, फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स ने इस सस्पेंस पर अब तक चुप्पी साध रखी है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पहले भी साथ कर चुके हैं काम
दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहली बार साथ काम नहीं कर रहे हैं। इससे पहले साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘आक्रोश’ में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं। उस फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में थे, जिससे मौजूदा चर्चा और भी दिलचस्प हो गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विजय सालगांवकर बनकर लौटेंगे अजय देवगन
दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार विजय सालगांवकर के रूप में वापसी करने वाले हैं। वहीं, तब्बू भी IG मीरा देशमुख के रोल में नजर आएंगी, जिससे दोनों के बीच का जबरदस्त माइंड गेम फिर देखने को मिलेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना नजर आएंगे या नहीं? इस सस्पेंस से पर्दा उठना अभी बाकी है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

